📅 Sunday, 27 September 2026 | 02:16 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
अपराध

जघन्य अपराध : कलयुगी बेटी ने मां को जगाया फिर प्रेमी से करवा दी मां की हत्या

📅 17 July 2021, 02:04 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जघन्य अपराध : कलयुगी बेटी ने मां को जगाया फिर प्रेमी से करवा दी मां की हत्या
जघन्य अपराध : कलयुगी बेटी ने मां को जगाया फिर प्रेमी से करवा दी मां की हत्या

उन्नाव. पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक महिला की बेटी और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि बेटी और उसके प्रेमी ने महिला के सिर पर ईंट से कई वार कर और उसे मौत के घाट उतारा दिया. दोनों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.  पुलिस के लिए इस घटना का खुलासा करना एक चुनौती थी. क्योंकि रात में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था. इसके लिए एसोजी टीम और कोतवाली थाने की कई टीमों को लगाया गया था. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला की बेटी का पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग है. लड़की की मां को अपनी बेटी का प्रेमी से मिलना जुलना बिल्कुल भी पसंद नहीं था, इसलिए दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा होता रहता था. फिर लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली. लड़की ने रात के अंधेरे में अपने प्रेमी को घर बुलाया और उसने ईंट से हमला कर 50 साल की महिला की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अभियुक्त मौके से फरार हो गए. लड़की ने आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों को मां की हत्या की सूचना दी और अपने आपको बचाने का पूरा प्रयास किया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पहले शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी. इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाईं और 24 घंटे के अंदर ही सारा मामला खोलकर सबके सामने रख दिया. पुलिस लाइन सभागार में घटना की ज्यादा जानकारी देते हुए एसपी उन्नाव आनंद कुलकर्णी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मृतक महिला की बेटी का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमी का उनके घर में भी आना जाना था. शक की सुई दोनों पर गई और प्रेमी की तलाश शुरू की गई. कोतवाली प्रभारी ने आरोपी को सुबह तकरीबन 6 : 30 बजे हुसैन नगर चौराहे से गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कबूल की. उसकी निशानदेही पर आला ए कत्ल ईंट और खून से सने कपड़े बरामद किए गए. हत्यारे ने पुलिस को बताया कि मृतक महिला की बेटी से उसका प्रेम प्रसंग है, जो उसकी माता-पिता को पसंद नहीं था. उसने बताया कि प्रेमिका ने उसे कुछ जेवरात भी दिए थे, जिसकी जानकारी उसकी मां हो गई थी. इसीलिए उसे रास्ते हटाने की योजना बनाई गई. पुलिस ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी खुफिया टीम को अलग-अलग जगह भेंजकर आरोपी की तलाशी शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गया.

ये खबर भी पढ़े : युवती ने लगाए गंभीर आरोप : शादीशुदा मर्द से दादा और चाचा ने कराई जबरन शादी

 की

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें