कांग्रेस नेता ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या : आदतन अपराधी है आरोपी
ग्वालियर : ग्वालियर में कांग्रेस के युवा नेता ऋषभ भदौरिया ने रविवार देर रात अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. रात करीब 2:30 पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. उसके बाद ऋषभ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. ऋषभ ने अवैध पिस्टल से अपनी पत्नी के सिर में तीन गोलियां मारी. वारदात को अंजाम देने के बाद कांग्रेस नेता फरार हो गया. घटना के दौरान उसके छोटे दो बच्चे वहीं बिस्तर पर सो रहे थे. पुलिस के मुताबिक ऋषभ का उसकी पत्नी से पुराना विवाद चल रहा था. इसी को लेकर यह घटना हुई है.

बता दें, थाटीपुर थाना के राम नगर इलाके में रहने वाला ऋषभ सिंह भदोरिया कांग्रेस का नेता है. बीती रात करीब ढाई बजे उसने पत्नी से किसी मुद्दे पर बात करनी शुरू की. बातो-बातों में विवाद बढ़ता गया. पत्नी भावना ने ऋषभ को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह विवाद करता चला गया और उसके बाद उसने पिस्टल निकाल ली. मामला बिगड़ता देख भावना घर से बाहर निकलने लगी तो उसी दौरान ऋषभ ने उस पर फायर कर दिया. पिस्टल से निकली गोली सीधे भावना के सिर में जा लगी. वो मौके पर ही ढेर हो गई. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया.
आदतन अपराधी है आरोपी पति
ऋषभ भदोरिया का बड़ा अपराधिक रिकॉर्ड है. साल 2001 में ऋषभ पर हत्या का केस दर्ज हुआ था. वह अपनी बहन की हत्या के मामले में भी आरोपी रहा. 2 अप्रैल 2018 को थाटीपुर इलाके में हुई जातिगत हिंसा में ऋषभ पर 2 मामले दर्ज हुए थे. ऋषभ कांग्रेस का प्रवक्ता भी रहा है.
पुलिस ने शुरू की जांच
थाटीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की. वारदात के बाद ऋषभ फरार हो गया. पुलिस को मौके से हथियार भी नहीं मिला है. एएसपी राजेश दंडौतिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए पत्नी ने CCL कर्मी पति की कराई हत्या : खून से सना दाउली, चाकू और मोबाइल बरामद
एक खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत : एक घर में दो लोगों की हत्या : सिर काटकर घर के मंदर में त्रिशूल के सामने रख दिया
Meerut Snake Murder Case : अवैध संबंधों ने रची कत्ल की साजिश : 1000 रुपए का सांप और गला घोंटकर हत्या : अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान : कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी-फैसला पूरे देश में एक नजीर बनेगा