📅 Monday, 07 September 2026 | 01:22 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 23°C (बारिश)
अपराध

सगाई के बाद मंगेतर ने कर दी डिमांड : दुल्हन चली गई डिप्रेशन में...

📅 27 January 2025, 01:21 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सगाई के बाद मंगेतर ने कर दी डिमांड : दुल्हन चली गई डिप्रेशन में...
सगाई के बाद मंगेतर ने कर दी डिमांड : दुल्हन चली गई डिप्रेशन में...

कमल वर्मा

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सगाई टूटने के गम में युवती डिप्रेशन में चली गई और उसने जहर खा लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि युवती का मंगेतर और परिवार ने 5 लाख कैश और एक कार की मांग की थी। डिमांड पूरी न होने पर सगाई तोड़ दी। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के जंहागीर कटरा का है। यहां 26 साल की युवती का रिश्ता गोल पहाड़िया के रहने वाले विनोद कुशवाह के साथ तय हुआ था। विनोद एक फाइनेंस कंपनी में बतौर फाइनेंस ऑफिसर के पद पर पदस्थ है। दोनों ने परिवार की सहमति से 12 मई 2024 को नेहा और विनोद की सगाई हुई थी। सगाई के बाद 6 मार्च 2025 को दोनों की शादी तय हुई थी। सगाई के बाद से दोनों के बीच बातचीत के साथ साथ मुलाकात भी होने लगी थी।

एक जनवरी को विनोद ने कॉल कर नेहा को मिलने के लिए बुलाया। जब वह मंगेतर से मिलने के लिए पहुंची तो विनोद ने उससे शादी में पांच लाख रुपए और एक कार की मांग की। जिस पर नेहा ने विनोद को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और उसने बात करना भी बंद कर दिया।

परिजनों ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उसने रिश्ता तोड़ दिया। जिसे लेकर युवती 15 दिन तक डिप्रेशन में रही और उसने आखिर में जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन तत्काल उसे जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें