📅 Monday, 14 September 2026 | 07:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,640 🥈 चांदी (1kg): ₹215,700 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
बॉलीवुड

प्रिंस चार्ल्स को जब भरी महफिल में पद्मिनी कोल्हापुरे ने किया था किस ,ब्रिटेन तक हुई थी इस घटना की चर्चाएँ

📅 13 September 2022, 11:34 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रिंस चार्ल्स को जब भरी महफिल में पद्मिनी कोल्हापुरे ने किया था किस ,ब्रिटेन तक हुई थी इस घटना की चर्चाएँ
प्रिंस चार्ल्स को जब भरी महफिल में पद्मिनी कोल्हापुरे ने किया था किस ,ब्रिटेन तक हुई थी इस घटना की चर्चाएँ

पूरे 70 साल तक ब्रिटेन की महारानी रही एलिजाबेथ द्वितीय ने बीते 8 सितंबर 2022 को अपनी अंतिम सांस ली और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई| वही एलिजाबेथ के गुजर जाने के बाद उनके उत्तराधिकारी के रूप में उनके बड़े बेटे चार्ल्स को ब्रिटेन के राजा बनाया गया है| वही यूनाइटेड किंगडम की बागडोर सौंपे जाने के बाद से ही चार्ल्स लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं|

वही राजा बनने के बाद एलिजाबेथ के बेटे चार्ल्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे उन्हें भरी महफिल में किस करती हुई देखी जा सकती है|

दरअसल यह बात उस वक्त की है जब साल 1981 में अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी अपनी फिल्म ‘आहिस्ता आहिस्ता’ की शूटिंग करने में व्यस्त थी और उसी दौरान किंग चार्ल्स भारत दौरे पर आए हुए थे| तब उन्होंने पद्मिनी कोल्हापुरी के फिल्म के सेट पर जाने की अपनी इच्छा जताई थी और ऐसे में जब चार्ल्स फिल्म के सेट पर पहुंचे वहां पर उनका जोरदार स्वागत हुआ और वही पद्मिनी कोल्हापुरी ने भी उन्हें फूलों की माला पहना कर उनका शानदार तरीके से वेलकम किया और इसके बाद अचानक पद्मीनी कोल्हापुरे ने उनके गाल पर किस कर लिया था|

भरी महफिल में पद्मिनी कोल्हापुरी ने जब चार्ल्स को इस तरह से किस कर लिया तब यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह जाते हैं और इतना ही नहीं यह घटना सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ब्रिटेन में भी काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बनी थी| दरअसल उस वक्त इस तरह से किस करना बहुत बड़ी बात हुआ करती थी|

वही अब सोशल मीडिया पर उस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आ चुका है जो कि जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पद्मिनी कोल्हापुरी किस तरह से चार्ल्स को माला पहनाने के बाद उनके गाल पर किस करती है और वहां से शर्मा कर चली जाती है|

इस घटना के बारे में बात करते हुए पद्मिनी कोल्हापुरी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि,” चार्ल्स जब मुंबई आए थे तब मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि उन्होंने शूट देखने की इच्छा क्यों जताई है| उन्होंने कहा कि हम राजकमल स्टूडियो में उस वक्त अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और वही पर चार्ल्स आए हुए थे|

शशि कला जी ने उनका पारंपरिक तरीके से आरती की थी और मैंने माला पहनाकर उनका वेलकम किया और इसके बाद उनके गाल पर मैंने किस कर दिया परंतु उन दिनों यह बहुत बड़ी बात हुआ करती थी|पद्मिनी कोल्हापुरी ने आगे कहा कि एक बार में छुट्टी मनाने लंदन गई थी और वहां पर एक ब्रिटिश इमीग्रेशन ऑफीसर ने मुझसे यह पूछा था कि क्या आप वही महिला हैं जिन्होंने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था और ये बात सुनकर मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई थी।”

पद्मिनी कोल्हापुरी 80 के दशक की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं इन्होंने अपने एक्टिंग करियर में ‘प्रेम रोग’ से लेकर ‘सत्यम शिव सुंदरम’, ‘सौतन’ और ‘प्यार झुकता नहीं’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है|

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें