सनी देओल, की फिल्म ‘जाट 2’ का पहला पोस्टर आउट इस फिल्म में एक बार फिर एक्शन अवतार मे दिखेगे
सनी देओल की एक्शन फिल्म ‘जाट’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है, इस बीच एक्टर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।ने अपनी नई एक्शन फिल्म का ऐलान कर दिया है और ये कोई और नहीं बल्कि जाट का ही सीक्वल होगा। सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘जाट 2’ का ऐलान कर दिया है। फिल्म के ऐलान के साथ नया पोस्टर भी सामने आया है जिसमें जाट 2 लिखा है।
पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में सनी देओल ने लिखा है, ‘जाट अब एक नए मिशन पर।’
सनी देओल की फिल्म जाट बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है, फैंस और क्रिटिक्स दोनों से फिल्म को मिले-जुले रिस्पॉन्स मिले हैं। लोगों को सनी देओल का एक्शन पसंद आ रहा है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह भी अहम रोल में हैं। रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह फिल्म में विलेन के रोल में हैं। फिल्म में सैयामी खेर भी हैं वो पुलिस के रोल में नजर आ रही हैं।
जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सनी देओल की फिल्म जाट ने ओपनिंग डे पर 9.62 करोड़ से अपना खाता खोला था। 1 हफ्ते में फिल्म ने 57.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। हालांकि फिल्म का बजट काफी ज्यादा था, फिल्म 100 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी जिसमें 50 करोड़ तो सनी देओल की फीस ही थी। ऐसे में ये आंकड़ा इशारा कर रहा है कि फिल्म फ्लॉप की कैटेगरी में शामिल हो सकती है। अब जाट 2 को दर्शकों को कितना प्यार मिलेगा ये तो आने वाला वक्त बताएगा, फिलहाल सनी देओल के फैंस तो उनकी इस अनाउंसमेंट से बहुत खुश हैं।
● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career