📅 Saturday, 10 October 2026 | 01:22 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,070 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

अब India’s Got Talent में नहीं दिखेंगी शिल्पा शेट्टी, इस वजह से एक्ट्रेस को छोड़ना पड़ा शो

📅 22 March 2022, 10:45 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अब India’s Got Talent में नहीं दिखेंगी शिल्पा शेट्टी, इस वजह से एक्ट्रेस को छोड़ना पड़ा शो
अब India’s Got Talent में नहीं दिखेंगी शिल्पा शेट्टी, इस वजह से एक्ट्रेस को छोड़ना पड़ा शो

India’s Got Talent शो लोगों की पसंद बना हुआ है। इसके पीछे की वजह शो का रोमांचक होना तो है ही, साथ ही जजों का मनोरंजन तड़का भी है। जजों के बीच हंसी मजाक हो या ठिठोलियां, सभी दर्शकों को बेहद भाती हैं। हालांकि अब दर्शक थोड़े मायूस जरूर हो गए क्योंकि उनकी फेवरेट जज शिल्पा शेट्टी उनको नजर नहीं आई।

India’s Got Talent के मंच से दर्शकों की फेवरेट जज शिल्पा शेट्टी नदारद रहीं। शनिवार को शो में जब फैन्स ने उनको मंच पर नहीं पाया तो हैरान रह गए। मलाइका अरोड़ा उनके बदले कुर्सी पर बैठीं नजर आईं। दर्शकों को समझ में ही नहीं आया कि ये क्या हो रहा है। बाकी जज तो अपनी कुर्सी पर थे लेकिन शिल्पा गायब रहीं।

जजों को बहुत पसंद करते हैं लोग

इस शो की सबसे खास बात है कि यहां कंटेस्टेंट तो अपना हुनर दिखाते ही हैं, साथ ही जज भी लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। इस शो को शिल्पा शेट्टी के साथ रैपर सिंगर बादशाह, अभिनेत्री किरण खेर और लेखक मनोज मुंतशिर जज करते हैं। चारों की कैमिस्ट्री इतनी बढ़िया है कि लोग उनको खूब देखना चाहते हैं।

हालांकि शनिवार को रिश्ते स्पेशल शो के दौरान दर्शक उस समय हैरान रह गए जब बाकी जज तो दिखे लेकिन शिल्पा मंच से गायब दिखीं। उनकी सीट पर मलाइका अरोड़ा बैठी हुई थीं। दर्शक समझ ही नहीं सके कि आखिर एक्ट्रेस मलाइका उनकी चेयर पर क्या कर रही हैं। हालांकि खबरों की मानें तो अब शिल्पा इस शो में नहीं दिखेंगी।

इस वजह से नहीं दिखीं शिल्पा

शिल्पा शेट्टी का शो में नहीं दिखने का कारण भी सामने आ रहा है। खबरों की मानें तो उन्होंने फिलहाल इस शो से ब्रेक ले लिया है। इसकी वजह उनकी कुछ फिल्में हैं जिन्हें उनको पूरा करना है। इसके साथ ही शिल्पा अब थोड़ा समय अपनी फैमिली को भी देना चाहती हैं। इसी वजह से वो अब शो में नजर नहीं आएंगी।

शिल्पा की जगह मलाइका का आना खुद मलाइका की एक बात ने पुख्ता कर दिया है। शनिवार को शो में मलाइका कहती नजर आ रही थीं कि उनकी शो में घर वापसी हो गई है। इससे साफ है कि अब मलाइका ही दूसरे जजों के साथ इस शो को जज करेंगी। आपको बता दें कि मलाइका इस शो को पहले भी जज कर चुकी हैं। इस दौरान उनके साथ करण जौहर हुआ करते थे।

अर्जुन कपूर भी आएंगे नजर

मलाइका अरोड़ा इस शो में अब शिल्पा की जगह जज होंगी। वहीं सूत्रों के हवाले से जानकारी तो ये भी सामने आ रही है कि अभिनेता अर्जुन कपूर भी उनके साथ इस शो में नजर आएंगे। हालांकि वो बस एक एपिसोड में ही दिखाई देंगे। वो मलाइका को सरप्राइज करने के लिए शो में आने वाले हैं। दोनों की कैमिस्ट्री भी खूब बनेगी।

आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। मलाइका और अरबाज खान का तलाक भी उन्ही की वजह से हुआ था। अब ये एक दूसरे के साथ ही ज्यादा वक्त बिताते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें