📅 Saturday, 05 September 2026 | 09:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
बॉलीवुड

सुर्खियों में बनी हुई : TV की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी

📅 02 May 2024, 04:30 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सुर्खियों में बनी हुई : TV की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी
सुर्खियों में बनी हुई : TV की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी

TV की मशहूर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 16’ फेम प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) इस समय छोटे पर्दे से दूर हैं. इसके बाद भी वो सुर्खियों में बनी हुई हैं. ‘उडारियां’ की तेजो के ग्लैमरस अंदाज से तो हर कोई वाकिफ है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक हॉट वीडियो शेयर किया है. वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी बिकिनी पहन डांस करती दिखाई दे रही हैं.

बता दें कि सोशल मीडिया पर आते ही प्रियंका चाहर चौधरी का ये वीडियो वायरल हो रहा है. सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस बिकिनी पहन आमिर खान और करीना कपूर के गाने ‘जूबी डूबी’ पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. प्रियंका का वीडियो देख को-स्टार अंकित गुप्ता भी अपने आप को रोक नहीं पाए. उन्होंने कमेंट में फायर इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया है.

इसके अलावा प्रियंका चाहर चौधरी के पोस्ट पर राजीव अदातिया जैसे कई सितारों ने भी एक्ट्रेस की तारीफ किया है. इस पोस्ट पर कुछ फैंस जहां तारीफों के पुल बांधते दिखे, तो वहीं कुछ लोगों को प्रियंका चाहर चौधरी का ये वीडियो जरा भी पसंद नहीं आया.

एक्ट्रेस के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा “माफ करना, लेकिन इस आउटफिट की उम्मीद आपसे तो बिल्कुल नहीं की थी.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ये फेम मिलते ही ये सब शुरू हो गया.” तीसरे यूजर ने लिखा, “मैंने इन्हें बिग बॉस और बाकी जगह सपोर्ट किया. लेकिन इनसे ये उम्मीद बिल्कुल नहीं थी.

बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी कुछ दिनों पहले अपनी और अंकित गुप्ता की शादी की खबर को लेकर भी चर्चा में आई थीं. हालांकि एक्ट्रेस ने उस खबर को फेक बता दिया था.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें