📅 Sunday, 04 October 2026 | 04:08 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले भोजपुरी स्टार रवि किशन कहा- ‘घर में घुसकर मारा है’

📅 07 May 2025, 05:15 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ऑपरेशन सिंदूर पर बोले भोजपुरी स्टार रवि किशन कहा- ‘घर में घुसकर मारा है’
ऑपरेशन सिंदूर पर बोले भोजपुरी स्टार रवि किशन कहा- ‘घर में घुसकर मारा है’

मुंबई. पहलगाम आतंकी हमला 22 अप्रैल, 2025 को हुआ। इस घटना में 26 लोगों ने अपनी जान गवां दी, जिसके बाद लोगों में गुस्सा और गम था। लोग मोदी सरकार से लगातार इस हमले के बदले जवाबी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

मोदी सरकार ने भीदौरे के दौरान बदले की बात कही थी और कहा कि इस बार उनकी रूह भी कांप उठेगी। ऐसे में अब 7 मई, 2025 को तड़के ही भारतीय एयरफोर्स ने पाकिस्तानी में आतंकियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया और सभी को नेस्तनाबूद कर दिया।

वहीं, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी के एफ-16 फाइटर जेट को भी मार गिराया। ऐसे में इस पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक मोदी सरकार और इंडियन फोर्स की तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी स्टार रवि किशन (Ravi Kishan) ने पाक को तेवर दिखाए हैं।

भोजपुरी सिनेमा के स्टार और बीजेपी से गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक्स पर पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने तेवर दिखाए हैं और लिखा, ‘घर में घुसकर मारा है, कब्र तुम्हारी खोदी है, भारत की गद्दी पर बैठा, बाप तुम्हारा मोदी है।’ उनकी ये पोस्ट सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं और एक्टर की पोस्ट पर सहमति जता रहे हैं। एक शख्स ने उनकी पोस्ट पर लिखा, ‘अब आया बेचैन दिल को करार।’

इसके साथ ही भोजपुरी स्टार रवि किशन ने एक्स अकाउंट पर एक और पोस्ट शेयर की है। उन्होंने में नारी शक्ति की बात की है। उनकी इस पोस्ट में सेना की दो महिला अधिकारी विंग कमांडर व्योमिका सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी नजर आ रही हैं। रवि ने इन दोनों महिला अफसरों की फोटो को शेयर कर लिखा, ‘ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी नारी शक्ति ने दी। सिंदूर कि ताक़त भारत की महिला अधिकारियों ने बताई।’

इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के सबूत दिखाए हैं। मनोज ने 9 सबूत सोशल मीडिया पर पेश किए हैं और कैप्शन में लिखा, ‘पूछना य़ह था…इतने सबूत काफी हैं…या और वीडियो चाहिए….। उन्होंने एक और पोस्ट शेयर की है। इसमें लिखा, ’22 अप्रैल 2025- मोदी को बता देना? 7 मई 2025- मोदी ने बता दिया।’ भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर के वीडियोज शेयर किए हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें