📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,335.20 ▼ -1,560.50 (-2.11%) • निफ्टी 50: 22,661.90 ▼ -478.60 (-2.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

शादी के बंधन में बंधे अथिया-केएल राहुल

📅 24 January 2023, 12:44 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शादी के बंधन में बंधे अथिया-केएल राहुल
शादी के बंधन में बंधे अथिया-केएल राहुल

मंडप सज चुका है और शादी की तैयारियां हो गई हैं। आज केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 23 जनवरी 2023 वह तारीख है जब यह जोड़ा सात फेरों संग जिंदगी भर का साथ निभाने की कसमें और वचन लेकर एक दूसरे के हो जाएंगे। इस खास मौके पर हम आपको दोनों की शादी से जुड़ा हर अपडेट बता रहे हैं।

अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर केएल राहुल के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। इनमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के रिसेप्शन पर मीडिया कर्मीयों के साथ बड़ा अपडेट साझा किया है। दरअसल, पैपराजी को मिठाइयां देने आए सुनील शेट्टी ने बताया है कि अथिया और केएल राहुल की शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा।

सुनील शेट्टी ने अपने बेटी की शादी की पुष्टि करते हुए कहा, 'आधिकारिक तौर पर शादी हो चुकी है और मैं अब ससुर बन गया हूं।अथिया शेट्टी और केएल राहुल आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने सात फेरे ले लिए हैं। सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी ने बाहर आकर मीडिया को मिठाइयां बांटी हैं। इसके साथ ही माना जा रहा है यह नवविवाहित कपल 6:30 बजे पहली बार पति-पत्नी के रूप में सबके सामने आएगा।    

दुल्हे राजा यावी केएल राहुल की मां और अथिया की बेस्ट फ्रेंड मानी जाने वाली कृष्णा श्रॉफ वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गई हैं। इनके साथ ही बोनी कपूर बेटी अंशुला कपूर को भी वेन्यू पर स्पॉट किया गया है। सुनील शेट्टी ने घर के बाहर मौजूद मीडिया के लोगों के लिए खाने और पानी का इंतजाम किया है। सुनील शेट्टी चाहते हैं कि उनकी बेटी अथिया की शादी को कवर करने के लिए जितने भी मीडिया के लोग पहुंचे हैं उनका ध्यान रखा जाए। सिर्फ इतना ही नहीं मीडियाकर्मियों के लिए टेंट भी लगवाया गया है।  

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें