15 करोड़ के पीछे हुई अभिनेता सतीश कौशिक की हत्या? कौन है ये विकास मालू...
मुंबई. अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के निधन के बाद जिस शख्स का नाम सुर्खियों में है, वो है विकास मालू. कई पार्टियों में सतीश कौशिक और विकास मालू एक साथ देखे गए हैं. इस मामले में नया ट्विस्ट शनिवार को उस वक्त आया जब विकास मालू की पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगा दिए. मालू की पत्नी का आरोप है कि सतीश कौशिक से उनके पति ने कारोबार के सिलसिले में 15 करोड़ रुपये लिए थे. यह राशि न लौटानी पड़े इसलिए उन्होंने साजिश के तहत सतीश कौशिक को गलत दवाई दे दी. विकास मालू कुबेर ग्रुप के मालिक हैं. बिजनेस के अलावा वह बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बीच भी बहुत पॉपुलर हैं. कई सितारों के साथ उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फोटोज और वीडियोज हैं.
1985 में हुई थी कुबेर ग्रुप की शुरुआत
दरअसल साल 1985 में कुबेर ग्रुप की शुरुआत उनके पिता मूलचंद मालू ने की थी. विकास मालू साल 1993 में इसके ग्रुप डायरेक्टर बने. आज 50 देशों में कुबेर ग्रुप का बिजनेस फैला हुआ है. यह ग्रुप पान मसाला के अलावा अगरबत्ती-धूप, माउथ फ्रेशनर और अखाद्य तेल के उत्पादन में मशहूर है.
पत्नी के कराया दर्ज कराया रेप केस
विकास मालू की निजी जिंदगी उथल-पुथल भरी रही है. उनकी दूसरी पत्नी का आरोप है कि बलात्कार के बाद मालू ने जबरदस्ती उससे शादी की थी. विकास मालू पर उनकी दूसरी पत्नी ने रेप की एफआईआर दर्ज कराई हुई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है. एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह दुबई में ही रहते हैं. दिल्ली वह होली की पार्टी में शरीक होने आए थे.
मालू के फार्म हाउस पर 8 मार्च को होली के दिन आयोजित पार्टी में सतीश कौशिक शरीक हुए थे. इसमें मालू के अलवा कई दिग्गज बिल्डर भी शामिल हुए थे. बता दें कि विकास मालू और सतीश कौशिक पिछले 30 साल से अच्छे दोस्त थे. दोनों एक दूसरे के समारोह में आते-जाते थे.बता दें कि पार्टी की रात सतीश कौशिक के सीने में दर्द हुआ और उनको अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया था कि एक्टर की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career