📅 Monday, 21 September 2026 | 12:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,990 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
बाड़मेर

पालीवाल वाणी के पत्रकार श्री संजय पालीवाल सम्मानित

📅 06 January 2019, 07:33 PM ✍️ Paliwalwani News... ✍ ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल वाणी के पत्रकार श्री संजय पालीवाल सम्मानित
पालीवाल वाणी के पत्रकार श्री संजय पालीवाल सम्मानित

बाड़मेर। पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 खेड़ा कोरनावटी प्रथम क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 5 जनवरी 2019 तक रा. उ. मा. विद्यालय मंडली, बाड़मेर राजस्थान में खेला गया।

इस आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साहवर्धन ओर प्रचार-प्रसार के माध्यम से पालीवाल ब्राह्मण समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 2019 ने एक यादगार आयोजन संपन्न कराने में पालीवाल वाणी जोधपुर संवाददाता श्री संजय पालीवाल ने अपनी महत्ती भूमिका का निर्वाह करते हुए जोधपुर संभाग की प्रतियोगिता में अहम रोल अदा किया। आयोजन सहित विभिन्न क्षेत्रों में बसे पालीवाल संगठनों के समाचार सोश्यल मीडिया सहित पालीवाल वाणी समाचार पत्र की आनलाइन सेवा तक पहुंचने में काफी मेहनत, लगन से कार्य करते हुए समाजजनों को विभिन्न सूत्रों के माध्यम से जानकारी से अवगत कराकर सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचने का कार्य संभाग स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पालीवाल समाज की खबरें लगातार पालीवाल वाणी में अपडेट कराते रहते हैं। पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 खेड़ा कोरनावटी प्रथम क्रिकेट प्रतियोगिता का सोशल मीडिया पर पालीवाल वाणी समाचार पत्र द्वारा बहुत ही शानदार कवरेज प्रदान करते हुए प्रचार-प्रसार करने पर पालीवाल समाज 24 खेड़ा नवयुवक मंडल द्वारा श्री संजय पालीवाल को पालीवाल वाणी का श्रेष्ठ पत्रकार के रूप में पुरूस्कार प्रदान करते हुए सम्मानित किया। इस मौके पर कई वरिष्ठजनों ने श्री संजय पालीवाल की इस उपलब्धी पर हार्दिक शभुकानाएं भी दी। पालीवाल वाणी जोधपुर संवाददाता श्री संजय पालीवाल ने पालीवाल समाज 24 खेड़ा नवयुग मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने मुझे दायित्व दिया था, उसमें खरा उतरने का प्रयास किया। में आप सबका पालीवाल वाणी के माध्यम से आभार व्यक्त करता हुं। उपरोक्त जानकारी युवा समाजसेवी रूपम पालीवाल जोधपुर ने पालीवाल वाणी को दी।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो...✍
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें