बाड़मेर

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलीप पालीवाल का हुआ भव्य स्वागत

sanjay paliwal...✍️
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलीप पालीवाल का हुआ भव्य स्वागत
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलीप पालीवाल का हुआ भव्य स्वागत

बाड़मेर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बाड़मेर के तत्वाधान में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलीप पालीवाल का भव्य स्वागत कार्यक्रम डाक बंगले में आयोजित किया गया। जिला प्रमुख रमेश सिंह ईन्दा ने पालीवाल वाणी प्रतिनिधि को बताया कि भाजपा बाड़मेर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री दिलीप पालीवाल को बधाई देने के लिए स्वागत सम्मान कार्यक्रम युआईटी चेयर पर्सन डॉ प्रियंका चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया ने साफा पहनाकर व कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने माला पहना कर व मिठाई खिलाकर स्वागत अभिनंदन कर बधाई दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युआईटी चेयर पर्सन डॉ प्रियंका चौधरी ने अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि दिलीप पालीवाल के कई वर्षों के राजनैतिक अनुभव एवं इनके पिछले कार्यकाल में पार्टी को मिली सफलताओं व संगठन की मजबूती को देखते हुए पुन : कार्यभार सौपा गया है। इस से भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में एक नये जोश का संचार हुआ है। इसका फायदा आगामी विधान सभा एवम लोकसभा चुनावों में पार्टी को जरूर मिलेगा।

सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाए - श्री दिलीप पालीवाल

जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने अपने उद्बोधन में अपने पुराने अनुभवों को कार्यकर्ताओ के साथ साझा किया तथा राज्य सरकार व केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचा कर एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को समझ रहकर पार्टी हित में आमजन से संपर्क साधने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री बालाराम मूंढ, जिला मंत्री महावीरसिंह चुली, भाजपा वरिष्ठ नेता मिरचुमल कृपलानी, पूर्व नगर महामंत्री रमेश शर्मा, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य जितेन्द्र सिंह सेतराऊ, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश सराफ, ओबीसी जिला अध्यक्ष मोहनदान देथा, एस टी मोर्चा जिला महामंत्री राजुदास भील, पार्षद जगदीश खत्री, धनराज सोनी, बलवंतसिंह भाटी, मिडिया प्रमुख भैराराम देवासी, पार्षद अमरसिंह भाटी, श्यामपुरी, कालू जांगिड़, महेंद्र धारु, जगदीश खत्री, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारणीसदस्य महेश सोनी, व्यपार प्रकोष्ठ जिला संयोजक धनसिंह मौसेरी, नगर उपाध्यक्ष पृथ्वी चंडक, नगर मंत्री कैलाश आचार्य, नगर उपाध्यक्ष अब्दुल तेली, अशोक दर्जी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष भगवानदास सिंधी, आईटी नगर सयोजक अरविंद सारदा, दीपक कड़वासरा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह राठौड़, युवा मोर्चा जिलामंत्री राजूसिंह कोटड़ा, ऐसी मोर्चा जिला महामंत्री दशरथ गर्ग, हेमन्त गोदारा, प्रेमाराम चौधरी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष खिमराज सिंह राज पुरोहित, ललित बोथरा, नारायण पुरी, आईटी नगर सह संयोजक प्रताप खन्ना, ओमप्रकाश त्रिवेदी, पंचायत सदस्य नरपतसिंह सिसोदिया, आईटी महावीर आचार्य, स्वरूप सिंह राज पुरोहित, युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष भानु शर्मा, हितेश चांदेसरा, मनोहर खि्ांची, चंद्रप्रकाश सेन, किशन जांगिड़, सोनाराम भील, पहलाद चौधरी सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच संचालन नगर प्रवक्ता श्री आनंद पुरोहित ने किया।

paliwalwani

paliwalwani

paliwalwani

paliwalwani

पालीवाल वाणी ब्यूरो_ Sanjay paliwal...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
www.paliwalwani.com
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News