📅 Friday, 23 October 2026 | 02:30 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,035.70 ▼ -213.69 (-0.29%) • निफ्टी 50: 22,540.65 ▼ -147.00 (-0.65%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
ऑटो - टेक

Maruti Suzuki लॉन्च करने जा रही ये 5 धांसू कार, थोड़ा रुक जाइए : नजर आने वाली कारों की खूबियों पर

📅 10 April 2022, 11:32 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Maruti Suzuki लॉन्च करने जा रही ये 5 धांसू कार, थोड़ा रुक जाइए : नजर आने वाली कारों की खूबियों पर
Maruti Suzuki लॉन्च करने जा रही ये 5 धांसू कार, थोड़ा रुक जाइए : नजर आने वाली कारों की खूबियों पर

Maruti Suzuki Upcoming Cars : अगर आप भी मारुति सुजुकी की कार कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए. क्यों कि कंपनी कुछ ही महीने एक के बाद एक 5 बेहतरीन कार लॉन्च करने जा रही है. इन कारों में नई अर्टिगा, XL6 फेसलिफ्ट और बलेनो CNG समेत कुल 5 गाड़ियां शामिल हैं. आइए नजर डालते हैं इन आने वाली कारों की खूबियों पर…

Maruti Suzuki Ertiga

2022 Maruti Suzuki Ertiga फेसलिफ्ट इसी महीने लॉन्च होने जा रही है. उम्मीद है कि कंपनी इसके 15 अप्रैल को लॉन्च कर सकती है. अपनी आने वाली नई जनरेशन की Ertiga में कई एडवांस फीचर्स मिलने जा रहे हैं. लॉन्च होने पर यह कार Mahindra XUV700, Hyundai Alcazar और Kia Carens को कड़ी टक्कर देगी.

2022 Maruti XL6

मारुति सुजुकी ने हाल ही में 2022 Ertiga फेसलिफ्ट के लिए बुकिंग शुरू कर दी है. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 21 अप्रैल को XL6 फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी. इससे पहले मारुति सुजुकी wagon r के अपडेट मॉडल को पिछले महीने लॉन्च कर चुकी है. XL6 के अपडेट मॉडल में कई एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसमें नेक्सा का नया ग्रिल होगा, जो बलेनो में देखा था. इसमें अलॉय व्हील्स का नया सेट मिलेगा. इसमें नए डिज़ाइन किए गए हेडलैम्प और टेल लैंप भी मिल सकते हैं और नई एलईडी यूनिट रहेंगी.

New Maruti Brezza

Maruti Suzuki की नई सब एसयूवी Vitara Brezza को जल्द ही लॉन्च कर सकती है. इसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ दे सकती है. इसके अलावा कंपनी ने इसमें पैडल शिफ्टर, फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट, 104PS 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है.

Maruti Baleno CNG

मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो का सीएनजी वेरिएंट जल्द ही लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने हाल ही में इसके अपडेट वर्जन को लॉन्च किया है, जिसमें कई एडवांस और कनेक्टेड फीचर्स को जोड़ा गया है. उम्मीद की जा रहा है कि कंपनी इसके सीएनजी वेरिएंट में भी वे सभी फीचर्स दे सकती है, जो इसके मौजूदा मॉडल में मिलते हैं. कार का रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट 22kmpl तक का माइलेज देता है. वहीं, Maruti Baleno CNG लगभग 25kmpl का माइलेज के साथ आ सकती है.

New Maruti IGNIS

मारुति सुजुकीIGNIS का अपडेट वेरिएंट लॉन्च कर सकती है. कंपनी इसमें पावरफुल 1.2 लीटर डुअल जेट K12C इंजन के साथ पेश कर सकती है. इससे कार की परफॉर्मेंस और माइलेज भी बेहतर हो जाएगी. इग्निस का मौजूदा मॉडल 1.2L K12N पेट्रोल इंजन के साथ आता है. इसके अलावा भी कार में कई अपडेट एडवांस फीचर्स मिलेंगे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें