📅 Friday, 16 October 2026 | 01:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,691.19 ▲ +1,909.29 (+2.62%) • निफ्टी 50: 23,109.80 ▲ +487.10 (+2.15%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,000 • 🥈 चांदी (1kg): ₹214,800 • 🌤️ उज्जैन: 33°C (हल्के बादल)
ऑटो - टेक

सैमसंग के बाद iPhone यूजर्स के लिए आया सरकार का हाई अलर्ट, हो सकता है आपका पर्सनल डाटा चोरी

📅 16 December 2023, 09:26 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सैमसंग के बाद iPhone यूजर्स के लिए आया सरकार का हाई अलर्ट, हो सकता है आपका पर्सनल डाटा चोरी
सैमसंग के बाद iPhone यूजर्स के लिए आया सरकार का हाई अलर्ट, हो सकता है आपका पर्सनल डाटा चोरी

अगर आप भी एपल और सैमसंग फ़ोन उपयोग करते करते हैं, तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। सरकार ने इन यूजर्स के लिए हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। एपल और सैमसंग के डिवाइसेज में कई तरह की दिक्कतें मिली हैं। इससे यूजर्स के डेटा और डिवाइस को खतरा हो सकता है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी CERT-IN ने पहले सैमसंग यूजर्स के लिए सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया था। इसके बाद इसने एपल यूजर्स के लिए भी सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। आईफोन यूजर्स के लिए हाई रिस्क वार्निंग जारी हुई है। इस वार्निंग को इग्नोर करने पर हैकर्स आपके फोन की सिक्योरिटी को बाय पास कर सकते हैं और आपके डेटा तक पहुंच बना सकते हैं। CERT-IN ने इन यूजर्स से तुरंत अपना फोन अपडेट करने को कहा है।

एपल डिवाइसेज में भी पाई गई खामी

सरकार ने सेमसंग फ़ोन के बाद एपल के आईओएस, एपल वॉच ओएस, आईपैड ओएस और एपल सफारी समेत ऐसे सभी डिवाइसेज के लिए चेतावनी जारी की है, जो 17.2 से पहले के वर्जन पर चल रहे हैं। पिछले सभी वर्जन में एक खामी पाई गई है। इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम तक पहुंच सकते हैं।

सैमसंग यूजर्स के लिए भी अलर्ट

एपल से पहले सैमसंग यूजर्स के लिए भी सरकार ने अलर्ट जारी किया। CERT IN ने सैमसंग यूजर्स के लिए एक हाई रिस्क वार्निंग जारी की थी। यह अलर्ट उन यूजर्स के लिए है, जिनका सैमसंग स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11, 12, 13 या 14 वर्जन पर चल रहा है। CERT IN के अनुसार एंड्रॉयड 11, 12, 13 ,14 पर चल रहे सैमसंग स्मार्टफोन्स में कुछ खामियां हैं। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर के फोन तक पहुंच बना सकते हैं। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने इन यूजर्स को भी अपना फोन अपडेट करने की सलाह दी है। 

इन 2 ब्राउजर के लिए भी आया अलर्ट

सीईआरटी आईएन को गूगल क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर में एक बग मिला है। यह बग हैकर्स को आपके कम्प्यूटर का एक्सेस दे सकता है। सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए यूजर्स को अपना सिस्टम अपडेट करने की सलाह दी है। CERT-In ने इस बग को हाई सिक्योरिटी अलर्ट के रूप में रखा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें