आज का राशिफल 12 मई 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप काफी खुश रहेंगे. संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिल सकती है. बुजुर्गों को अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. जोखिम से जुड़े कार्य करते समय बेहद सतर्कता बरतें. युवाओं को लाभ होगा. छात्रों को खूब परिश्रम करना होगा. आपके किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद सुलझ सकते हैं. धन लाभ होगा. मित्रों की सहायता से आप किसी बड़ी जिम्मेदारी को पूरा करने में सफल रहेंगे. आज आपका दिन शानदार रहेगा. अपने जीवनसाथी से मधुरता रहेगी.
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी. आज खर्च ज्यादा होगा. धन लाभ होने की संभावना प्रबल है. चुनौतियों का सामना कर पाएंगे. दफ्तर में आज आपको सतर्क रहना होगा. किसी विरोधी की वजह से आपके प्रति आपके मित्र गलत धारणा बना सकते हैं. किसी कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें. सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करें. परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. जीवनसाथी को गिफ्ट देंगे. व्यवसाय में प्रगति होगी.
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन शत्रु पक्ष की वजह से आपको नुकसान हो सकता है. काम के दबाव के कारण थकान ज्यादा रहेगी. पैतृक मामले को लेकर विवाद के चलते स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. व्यवहार में चिड़चिड़ापन झलकेगा. अपने क्रोध को नियंत्रित करने का प्रयास करें. आपके किसी कार्य में नुकसान होने की आशंका है. बुजुर्गों की सलाह काम आएगी. युवाओं को आज करियर से जुड़ी कामयाबी मिल सकती है. आज एकांत में रहना पसंद करेंगे. किसी की अनर्गल बातों से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. अनजान लोगों से अपनी गोपनीय चर्चा न करें.
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप जिम्मेदारी पूरी करने में आलस्य न करें. घरेलू जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर हो सकती है. आपका कारोबार अच्छा चलेगा. निवेश से जुड़े काम पूरे कर पाएंगे. आप चुनौतियों का सामना कर पाएंगे. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. अनजान लोगों से की बातों पर भरोसा न करें. लेन-देन से जुड़े कार्य सोच-विचारकर करें. आज कई बार आपको लाभ के मौके मिल सकते हैं. दिन खुशनुमा रहेगा. सत्संग में मन लगेगा. वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा. छात्रों को लाभ होगा.
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. नए कार्य से आपको लाभ होगा. किसी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आलस्य न करें. कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे. फील्ड में काम करने वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ईश्वर की आराधना में मन लगेगा. आज आपको खुशखबरी मिल सकती है. परिजनों के सहयोग से नया कारोबार शुरू कर सकते हैं. रिश्तेदारों के साथ मुलाकात के दौरान नई जानकारी मिलेगी. वाणी पर संयम रखें. दफ्तर में सहयोगियों की मदद करेंगे. किसी से विवाद होने की आशंका है.
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन कामकाजी लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी. ज्यादा जोखिम वाले कार्य करने से बचें. अपने विरोधियों पर आप हावी रहेंगे. काम का दबाव कम रहेगा. किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं. रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. सगे संबंधियों से खुशखबरी मिल सकती है. जीवन में कुछ बदलाव महसूस करेंगे. अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें. योग-व्यायाम आदि को अपनाएं. आज तनावमुक्त महसूस करेंगे. संतान पक्ष को सफलता मिलेगी.
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन धर्म-कर्म में मन लगेगा. प्रभु की आराधना करेंगे. लाइफ पार्टनर के साथ मधुरता रहेगी. आपके काम आगे बढ़ेंगे. छात्रों की समस्याएं दूर होंगी. आज का दिन आपके लिए बेहद सकारात्मक रहेगा. आप अपनी दिक्कतों को आसानी से दूर कर पाएंगे. पारिवारिक वातावरण सुकून देने वाला होगा. आर्थिक स्थिति को लेकर आपकी चिंता दूर होगी. अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है. सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात होने की संभावना है. ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा.
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप किसी अप्रत्याशित घटना से परेशान हो सकते हैं. दिनभर मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. अशांत महसूस करेंगे. धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी. किसी निकट संबंधी की सेहत खराब हो सकती है. व्यवसाय से जुड़ी दिक्कतें दूर कर पाएंगे. पार्टनरों के व्यवहार पर नजर रखें. किसी अपरिचित पर भरोसा न करें. छात्रों को ज्यादा पढ़ाई करनी होगी. काम का दबाव ज्यादा रहेगा. नया काम आगे बढ़ेगा. बुजुर्गों की सलाह लें. जीवनसाथी से कुछ बात न छिपाएं. लेन-देन करते समय बेहद सावधान रहें.
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं. इसके लिए आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और स्थानांतरण से जुड़ी सूचना मिल सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. घरेलू विवाद के चलते तनाव में रहेंगे. जीवनसाथी के साथ समय बिता पाएंगे. दिन खुशनुमा रहेगा. दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. कर्ज से जुड़े कार्य पूरे होंगे.
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा. अधिक तनाव के कारण व्यवसाय में चिड़चिड़ापन रहेगा. बोलचाल के दौरान संयमित रहना जरूरी होगा. किसी से विवाद की आशंका है. किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद खबर मिल सकती है. छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी. अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें. बेवजह खर्च करने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाएं. सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं. नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं. अपनी निजी बातें हर किसी से शेयर न करें. कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी.
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन अचानक किसी से विवाद हो सकता है. अधिक बोलने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें. घर के सदस्यों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं. किसी मित्र से काफी समय बाद मुलाकात होगी. आपकी सेहत खराब हो सकती है. शारीर के दर्द से प्रभावित हो सकते हैं. माता-पिता का ख्याल रखें. उधार की रकम वसूल करने के लिए काफी दिक्कत हो सकती है. ऑफिस के काम के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं. नए काम को लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे.
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन नए काम से आपको फायदा होगा. देर रात तक काम करने से बचें. सेहत बिगड़ सकती है. अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें. आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी. जमीन या मकान खरीदने के लिए परिवार के लोगों से सलाह-मशविरा कर सकते हैं. दिन बेहद खुशनुमा रहेगा. परिवार के लोगों साथ पास की जगह घूमने या फिर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं. नौकरीपेशा को काम का दबाव अधिक रहेगा. अपनी बड़ी जिम्मेदारियों को सहयोगियों की मदद से पूरा कर पाएंगे.
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
फिटकरी के चमत्कारी फायदे: UTI से लेकर मुंह के अल्सर तक, हर इंफेक्शन में कारगर है ये मिनरल सॉल्ट
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026 सोेमवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज से बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से हर काम में मिलेगी कामयाबी, अचानक होगा धन का लाभ
आज का दैनिक राशिफल 10 अक्टूबर 2026 शनिवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!