ज्योतिषी
आज का राशिफल 2 फरवरी 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwaniमेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम
● आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। आज आप कामकाज में बहुत बिजी रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, आप उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज मुनाफा होने का योग बन रहा है। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। आज आपको करियर को और बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। आज आपका सकारात्मक रवैय्या लोगों को प्रभावित करेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य रिश्तों में और मजबूती आयेगी।
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के आर्ट्स के स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी। सुबह के समय वर्कआउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों का कार्यस्थल पर कामकाज बहुत शानदार रहेगा। जूनियर आपसे कुछ सीखना चाहेंगे।
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत
सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन अपनी काबिलियत से सभी काम को आप सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। उच्चाधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगी। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज आपकी नकारात्मक सोच आपको थोड़ा उलझन में डाल सकती है। आज आप परिवारवालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको दोस्तों से सहायता मिलेगी। जिससे आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने को तैयार रहेंगे। इस राशि के जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज बच्चें किसी सामान के लिए जिद्द कर सकते हैं।
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिससे आपकी धन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। आज आपके रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। आज आपको कार्यक्षमता के बल आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के लिए आज का दिन फायदेमंद है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। विद्यार्थियों के लिये समय अनुकूल रहने वाला है। ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। आज आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आज आपको पहले की गयी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आपकी बुक्स की शॉप है, तो आज आपको रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। आपके काम की गति में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। आप उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। आज दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम टल सकता है। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर असर पड़ सकता है।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन जीवनसाथी के सहयोग से रुका हुआ कोई काम पूरा हो जायेगा। किसी अनुभवी की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। दोस्त के साथ किसी बात को लेकर लम्बी बात-चीत करेंगे। इस राशि के टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको सोचे हुये कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। आपके रुके हुये पैसे वापस मिलेंगे। ऑफिस में कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको निभाने में आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहेगा। लवमेटस एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी।
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•