आज का राशिफल 18 अगस्त 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको उन्नति के नए-नए मार्ग मिलेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। आपका कोई पुराना रोग उभरने की संभावना है, इसलिए आप कोई लापरवाही करने से बचें। आप किसी से कोई कड़वी बात ना बोलें। वाणी की मधुरता को बनाए रखें। संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिलेगी। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना अच्छा रहेगा।
● हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें
● आज का प्रेरक प्रसंग : धीरे चलो
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर सोच विचार अवश्य करना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जो आपको समस्या देगा। आपको अपने जीवनसाथी से संतान की पढ़ाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए बातचीत करने से आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपका कोई मित्र आपके घर आ सकता है।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आपके काफी रुके हुए काम बन सकते हैं। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपको लंबे समय से कोई काम की चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई काम कर सकती है।
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आप यदि लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको सतर्क रहना होगा। आप अपने धन का निवेश बहुत ही सोच विचारकर करें। आपको मानसिक तनाव रहने के कारण समस्याएं आएंगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम को पूरा करने में अपने किसी सहयोगी से मदद लेनी पड़ सकती है।
सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आपको अपने कामों को लेकर धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा। जल्दबाजी में आप परिवार के किसी सदस्य को लेकर कोई निर्णय न लें। रोजगार के तलाश कर रहे लोगों को राहत मिलने में अभी कुछ और समय लगेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको तरक्की की राह में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन बेहद अनुकूल रहेगा. आप तन-मन से स्वस्थ होकर कई तरह के काम आसानी से पूरे कर पाएंगे. सफलता मिलने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी. आज भाग्य आपका साथ देगा. इनकम बढ़ेगी. परिजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय गुजरेगा. माता से लाभ होने के संकेत आपको मिल रहे हैं. मित्र और संबंधियों से घर का वातावरण अच्छा रहेगा.
● 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपके कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आप अपने माताजी से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो उन्हे आपकी बातों से कष्ट होगा। आपका कुछ धन यदि कहीं डूबा हुआ था, तो उसके मिलने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई शत्रु आपके कामो में विघ्न डालने की कोशिश करेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती हैं. आज अचानक होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रहेंगे. स्वास्थ्य खराब होने और आंखों में दर्द होने की आशंका बनी रहेगी. स्वजनों एवं परिजनों के साथ विवाद हो सकता है. आज कोई नया काम शुरू ना करें. आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा और ज्यादा परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी. दुर्घटना हो सकती है, सावधान रहें.
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और राजनीति में कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी अपने किसी साथी से मुलाकात होगी, जिससे आपका अकेलापन भी दूर होगा। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में ढील देने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन परेशान कर सकता है।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। आपकी कोई पारिवारिक कलह आपके लिए सिरदर्द बनेगी। आपको अपने नौकरी में कोई बदलाव करने से बचना होगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें। आपके कामों की गति थोड़ा धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन सामान्य रहने वाला है। आपका कोई काम यदि अटका हुआ था, तो उनके पूरे होने की संभावना है। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। आप मौज मस्ती भरे मूड में रहेंगे। आपके सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देंगे, लेकिन आपको किसी राजनीति का हिस्सा बनने से बचना होगा। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आप परिवार के सदस्य के साथ कही जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने घर की जरूरतों की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी करने की कोशिश में लगे रहेंगे।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन बहुत लाभदायी है. अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं. धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे. मित्रों से अचानक हुई मुलाकात आनंददायी रहेगी. मित्रों से लाभ होगा. परिजनों से भी किसी तरह का लाभ आपको मिल सकता है. आज आपको अच्छा खाना नसीब होगा. मित्रों से लाभ होगा. संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों से आपको लाभ होगा. आय में वृद्धि होगी. वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी.
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.
!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 23 नवंबर 2026 सोमवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 22 नवंबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 21 नवंबर 2026 शनिवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
Numerology: इन मूलांक के बच्चे पढ़ाई से ज्यादा करते हैं शरारत! माता-पिता को करना पड़ता है परेशानियों का सामना, जानें
आज का दैनिक राशिफल 20 नवंबर 2026 शुक्रवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी