📅 Wednesday, 30 September 2026 | 06:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,760 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,600 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

आज का राशिफल 16 दिसंबर 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान,पढ़ें

📅 15 December 2023, 11:07 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 14 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का राशिफल 16 दिसंबर 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान,पढ़ें
आज का राशिफल 16 दिसंबर 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान,पढ़ें

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आज दिल में एक साथ बहुत सारी सारी बातें आएंगी और थोड़े भावुक भी हो जाएंगे, जिससे लोगों की मदद करने को आगे आएंगे। धार्मिक आचरण करेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी। आपका प्रिय किसी बात को ज्यादा ही तवज्जो देगा, जिससे आपको परेशानी होगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे पाने के लिए आज बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और अपने सीनियर्स का समर्थन हासिल करने की कोशिश करेंगे।

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा और आपकी सेहत में भी सुधार रहेगा। कामों में सफलता मिलने से मन खुश रहेगा। काम के सिलसिले में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। परिवार का माहौल कुछ तनाव दे सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा और जीवन साथी से कोई बढ़िया काम की सलाह मिल सकती है। आपके प्रिय का व्यवहार आपको तनाव दे सकता है।

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि आज आप किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं, इसलिए अपने खान-पान पर और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें। मानसिक रूप से तनाव में कमी आएगी। संतान पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान अच्छा रहेगा।शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी और दिनों के मुकाबले आज कुछ सुधार लेकर आगे बढ़ेगा। भाग्य प्रबल होगा जिससे काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपको मजबूती देगा और चुनौतियों से लड़ने का हौसला भी प्रदान करेगा। आज आपको अपने विरोधियों के प्रति जागरूक रहना होगा क्योंकि वे आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं और आपको परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है। प्रेम जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान बहुत अच्छा रहेगा। आज आपकी पदोन्नति की बात चल सकती है।

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। सेहत में भी सुधार होगा। खर्चों में कमी होने लगेगी, जिससे आपको थोड़ी सुकून की सांस मिलेगी। परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत मजबूत रहेगी लेकिन आप किसी बात को लेकर चिंता मग्न रह सकते हैं, इससे बचने का प्रयास करें क्योंकि यह आपको बीमार बना सकती है। प्रेम जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा।शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज खुशी से भरे पल आएंगे जिसका आप पूरा लाभ लेंगे।

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। इनकम बढ़ेगी लेकिन खर्चे ज्यादा होंगे। सेहत कमजोर रहने से एक तनाव बना रहेगा लेकिन परिवार के लोगों का साथ आप को मजबूती देगा, जिससे आपको खुशी भी होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। नई नई योजनाएं बनाएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा।आज जीवनसाथी की वजह से कोई बड़ा फायदा हो सकता है जिससे आप उन्हें कोई बड़ी ट्रीट देंगे।

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर बहुत ध्यान देंगे। घरेलू खर्चे भी बढ़ेंगे लेकिन आपको सुख मिलेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी किसी बात को लेकर बेवजह आपसे नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता के कारण अच्छे नतीजे मिलेंगे।यदि आप कोई बिजनेस करते हैं तो आज का दिन सफलता दायक रहेगा।

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन भावनाओं से भरा होगा। अपने निजी जीवन पर भी कुछ ध्यान देना होगा। कुछ जिम्मेदारी आपका इंतजार करेंगी, उन्हें निभाने का प्रयास करें। किसी की बिगड़ी हुई सेहत भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। परिवार के छोटों से मिल जुल कर रहें और उनसे अच्छे संबंध रखें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर अहंकारी हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान सामान्य है। सेहत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। काम के सिलसिले में आलस्य नहीं बल्कि मेहनत से काम चलेगा।

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आज आप खुद पर काफी ध्यान देंगे। कुछ नए वस्त्र खरीद सकते हैं या मनोरंजन के साधनों का भरपूर प्रयोग करेंगे। परिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। मानसिक चिंताएं जरूर रहेंगी, जिन पर ध्यान देना जरूरी होगा। भाग्य मजबूत होगा लेकिन परिवार में किसी बुजुर्ग की स्वास्थ्य समस्याएं परेशानी दे सकती हैं। काम के सिलसिले में आज काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन नतीजे सकारात्मक रहेंगे।

 •┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। समाज के गणमान्य लोगों से आपके संबंध बनेंगे, जो आपके लिये बड़े फायदेमंद साबित होंगे। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा और प्रिय से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान आपके पक्ष में रहेगा।

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आपका मान और यश बढ़ेगा। किसी काम को लेकर आपको सराहना या प्रोत्साहित करने हेतु इनाम दिया जा सकता है। काम के सिलसिले में भी आप बेहतरीन नतीजे हासिल करेंगे। व्यापार भी सफलता दायक रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। खर्चों में हल्की-फुल्की बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। किसी से बेवजह भिड़ने की कोशिश ना करें। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। अपने प्रिय से आर्थिक मदद मांग सकते हैं।

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहद अच्छे तरीके से निभाएंगे। किसी बात को लेकर चिंतित भी होंगे, जिसके मूल में आपके परिवार की स्थिति होगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको नौकरी में प्रशंसा और पदोन्नति दोनों मिल सकती हैं। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी, जिससे आपको विभिन्न प्रकार के कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी।

   •┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

Paliwalwani.todays horoscope 16.December.2023

                                                                   अन्य खबर भी पढ़े : 

  • क्यों बंद होते हैं शुभ कार्य : खरमास 16 दिसंबर से शुरू, क्यों खरमास को मानते है, अशुभ और किन कामों पर लग जाता है विराम
    Health Tips : कई दिनों से पेट नहीं हो रहा साफ, गंदगी का बोझ बढ़ रहा है, इन 4 आयुर्वेदिक नुस्खों का करें सेवन बॉडी के साथ दिमाग भी होगा हल्का
    Aries Yearly Horoscope 2024 : मेष राशि वालों को होगा आकस्मिक धनलाभ, पदोन्नति के भी योग, जानें साल 2024 का आर्थिक और करियर राशिफल
    Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  • सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!
  • सनातन का “श्राप” कांग्रेस को ले डूबा - आचार्य प्रमोद कृष्णम
  • बाबा बालकनाथ को बुलाया गया दिल्ली, क्या बाबा होंगे राजस्थान के योगी?
  • राजस्थान में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? वसुंधरा राजे के अलावा ये है 4 बड़े दावेदार
  • 2024 Horoscope : 2024 में शनि नहीं बदलेंगे चाल, इन राशियों को होगा बड़ा धन लाभ और बढ़ेगा मान-सम्मान
    Toll Tax Rules : यदि आप इन पांच श्रेणियों में आते हैं तो टोल टैक्स देने की नहीं है जरूरत, जानें क्या है आपका अधिकार
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें