📅 Monday, 14 September 2026 | 10:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,130 🥈 चांदी (1kg): ₹238,100 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
ज्योतिषी

अगले ढाई महीने खुशियों की बौछार होगी इन 3 राशियों पर, आपकी तिजोरी धन से भर देंगे ब्राहस्पति देव

📅 07 September 2022, 10:23 PM ✍️ Pushplata ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अगले ढाई महीने खुशियों की बौछार होगी इन 3 राशियों पर, आपकी तिजोरी धन से भर देंगे ब्राहस्पति देव
अगले ढाई महीने खुशियों की बौछार होगी इन 3 राशियों पर, आपकी तिजोरी धन से भर देंगे ब्राहस्पति देव

जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका अच्छा या बुरा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। गुरु ग्रह वर्तमान में मीन राशि में वक्री हैं। वह 29 जुलाई को मीन राशि में वक्री हुए थे। यहां वे 24 नवंबर तक रहने वाले हैं। ऐसे में अगले ढाई महीने कुछ खास राशियों को बहुत लाभ मिलने वाला है। उनके ऊपर गुरुदेव की कृपा बनी रहने वाली है।

वृष राशि

गुरु का वक्री होना वृष राशि के जातकों की झोली खुशियों से भर देगा। इन्हें धन की कमी नहीं होगी। अगले ढाई महीने आपकी आय में बहुत वृद्धि होगी। आपको पैसा कमाने के कई नए साधन मिल जाएंगे। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिल जाएगी। वहीं जो पहले से जॉब कर रहे हैं उन्हें प्रमोशन और नई जॉब के ऑफर मिलेंगे। तरक्की पर तरक्की होगी।

व्यापार करने वालों के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा। कोई नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदी के योग बन सकते हैं। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। पुराने अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। उधार का पैसा मिल जाएगा। संतान की तरफ से को शुभ संदेश प्राप्त होगा। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। किसी ट्रिप पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि

गुरु ग्रह का मीन राशि में वक्री होना मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छे दिन लेकर आएगा। आपकी लाइफ के सभी दुख दर्द अब खत्म हो जाएंगे। उम्मीद की एक नई किरण दिखाई देगी। लाइफ में ढेर सारी खुशियां आएगी। अपनों का साथ और प्रेम नसीब होगा। परिवार में सुख, शांति और समृद्धि रहेगी। लड़ाई झगड़े समाप्त होंगे।

कोर्ट- कचहरी के मामलों में फैसला आपके हक में होगा। धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे। जॉब और बिजनेस दोनों में तरक्की होगी। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो ये सही समय रहेगा। किसी शुभ काम से दूर की यात्रा हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। विवाह के योग बनेंगे।

कर्क राशि

गुरु ग्रह के मीन राशि में वक्री होने का सबसे अधिक लाभ कर्क राशि के लोगों को भी मिलेगा। पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिल जाएगा। कहीं सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। बेटे-बहू से संबंध सुधर जाएंगे। पैसों की दिक्कत समाप्त हो जाएगी। नया घर या वाहन खरीद सकते हाँ। पुराना रुका पैसा मिल जाएगा। बच्चों में मन लगा रहेगा।

नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। बॉस आपके काम से खुश रहेगा। संतान आपका खूब ख्याल रखेगी। भगवान में आस्था बढ़ जाएगी। मासिक आय में वृद्धि होगी। पुराने अटके काम समय पर होंगे। स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। हंसी खुशी के साथ जीवन बिताएंगे। भाग्य आपका साथ देगा। कम मेहनत में सारे काम हो जाएंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें