फरवरी माह में सूर्य, शुक्र और मंगल करेंगे गोचर, इन 5 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ
आपको बता दें सूर्य 13 फरवरी, मंगल 26 फरवरी और शुक्र 27 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इन ग्रहों के गोचर असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 5 ऐसी राशियां हैं, जिनको विशेष फायदा हो सकता है।
मेष राशि:
आपकी गोचर कुंडली के दशम (कर्म, करियर) भाव में मौजूद शनि देव और बुध ग्रह का योग आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। साथ ही आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ होगा। वहीं देवगुरु बृहस्पति और शनि की सप्तम भाव पर दृष्टि से कारोबार में कामयाबी मिलेगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे, जिसका आपको भविष्य में लाभ होगा।
तुला राशि:
आपकी गोचर कुंडली में सूर्य और शनि का एक साथ दशम भाव को पूर्ण दृष्टि से देखना कामकाज के दृष्टिकोण से शुभ संकेत है। कारोबार में लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपको इंक्रीमेंट लग सकता है। जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है उनको लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि:
आपकी गोचर कुंडली में बृहस्पति की दृष्टि दशम भाव पर होने और शनि के तीसरे भाव में होने से करियर के क्षेत्र में फायदा मिलेगा। सूर्य के चौथे भाव में बृहस्पति के साथ जाने से कारोबारियों के लिए भी यह अच्छा समय साबित होगा। अगर आप व्यापार में नई डील करना चाह रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। साथ ही इस दौरान आपका व्यापार का भी विस्तार होगा।
मीन राशि:
इस राशि के कारोबारी जातकों के लिए यह उत्तम समय साबित होगा। मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में नई साझेदारियां बनेंगी। साथ ही कई समय से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इस दौरान नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनका प्रमोशन हो सकता है।
कन्या राशि:
इस राशि के जातकों को देवगुरु बृहस्पति की कृपा से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पंचम भाव के शनि की एकादश और द्वितीय भाव पर दृष्टि होने से आर्थिक लाभ होगा। अगर आप व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। वहीं अगर आप नई व्यापारिक यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो जा सकते हैं। आपको फायदा हो सकता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 19 नवंबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
Dev Uthani Ekadashi 2026: आखिर भगवान विष्णु क्यों सोते हैं चार महीने? जानें देवशयनी से देवउठनी एकादशी तक की पौराणिक कथा
बेहद भाग्यशाली होती हैं इन तारीखों को जन्मी लड़कियां, शादी के बाद पति और ससुराल की चमका देती हैं किस्मत
आज का दैनिक राशिफल 18 नवंबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 17 नवंबर 2026 मंगलवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी