📅 Wednesday, 30 September 2026 | 08:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

Chanakya Niti: अगर आप में भी है ये बुराई तो जल्द दूर कर लें, इस वजह से नहीं रुकती है लक्ष्मी, जानिए चाणक्य के अनुसार क्या है वजह

📅 12 August 2023, 06:30 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Chanakya Niti: अगर आप में भी है ये बुराई तो जल्द दूर कर लें, इस वजह से नहीं रुकती है लक्ष्मी, जानिए चाणक्य के अनुसार क्या है वजह
Chanakya Niti: अगर आप में भी है ये बुराई तो जल्द दूर कर लें, इस वजह से नहीं रुकती है लक्ष्मी, जानिए चाणक्य के अनुसार क्या है वजह

Chanakya Niti: अर्थशास्त्र, राजनीति और कूटनीति के ज्ञाता कौटिल्य जिन्हें पूरी दुनिया आचार्य चाणक्य के नाम से जानती है। चाणक्य ने कई विषयों पर बातें की हैं। जिसे मानकर आप जीवन में कभी भी मात नहीं खा सकते। वैसे तो चाणक्य ने अर्थशास्त्र के संबंध पर काफी कुछ लिखा है, लेकिन उन्होनें खुशहाल जीवन और उन्नति के बारें में भी कई बातें बताई है।

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि आप चाहे कितने भी बड़े आदमी क्यों न हों लेकिन अगर ये बुराई हैं तो लक्ष्मी घर में नही रुकती है। अगर आप चाहते हैं घर में लक्ष्मी बनी रहे हैं तो दूर कर लें ये बुराई-

गंदे कपड़े पहनने वाले

जिस घर के व्यक्ति गंदे कपड़े पहनते है। उस घर में कभी भी लक्ष्मी नही रुकती है। इसलिए अपने घर को साफ रखने के साथ-साथ स्वंय को भी साफ रखें। जिससे आपके ऊपर लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और आप हमेशा ऊचाईयों को छूते रहें।

कड़वे शब्द बोलने वाले

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति दूसरों को अपने सामने कुछ नही समझता है। सभी से कड़वे शब्दों में बात करता है, जिससे सुननें वाले व्यक्ति को बुरा लगता है। उस घर में कभी भी लक्ष्मी निवास नहीं करती है।

सूर्योदय होने तक सोने वाले

आचार्य चाणक्य के अनुसार  जो व्यक्ति सूर्योदय होने तक सोता रहता है। जो पूर्ण रुप से आलस्य से घिरा होता है। उस घर में लक्ष्मी नहीं आती है। जिससे जल्द ही घर के लोगों में मुसीबतों का पहाड़ टूट जाता है। जिस व्यक्ति के घर में ये दुर्गुण होते है, जो वहां से लक्ष्मी धन-सम्पत्ति त्याग देती है।

 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें