📅 Sunday, 22 November 2026 | 09:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,919.71 ▲ +1,887.91 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,800.60 ▲ +572.70 (+2.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹120,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹148,600 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

Astrology : इन 4 राशियों के लिए बेहद खास होंगे अगले 100 दिन, प्रेम-करियर-धन सहित मिलेंगे ये लाभ

📅 18 September 2022, 10:58 AM • ✍️ Pushplata Sachan • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Astrology : इन 4 राशियों के लिए बेहद खास होंगे अगले 100 दिन, प्रेम-करियर-धन सहित मिलेंगे ये लाभ
Astrology : इन 4 राशियों के लिए बेहद खास होंगे अगले 100 दिन, प्रेम-करियर-धन सहित मिलेंगे ये लाभ

साल 2022 को खत्म होने में लगभग साढ़े तीन महीने बाकी हैं। किसी के लिए से साल अच्छा गया तो किसी के लिए बुरा। अब दिसंबर 2022 तक का ये शेष समय कैसा होने वाला है इसे लेकर हर कोई उत्सुक है। इसका जवाब आप ज्योतिष शास्त्र से प्राप्त कर सकते हैं। इस वर्ष कई ग्रहों ने अपनी राशि बदली। जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी में प्रवेश करता है तो इसका अच्छा या बुरा असर सभी राशियों पर पड़ता है। अगले कुछ महीनों में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। वहीं शनि ग्रह मार्गी होंगे। इसका 4 राशियों पर शुभ असर देखने को मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए अगले साढ़े तीन महीने काफी लाभकारी रहने वाले हैं। इस दौरान आपके जीवन में कई पॉजिटिव बदलाव आएंगे। पैसों की आवक बढ़ जाएगी। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। जॉब में प्रमोशन होगा। बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। विवाह के योग बन सकते हैं। किसी खास शख्स से मुलाकात हो सकती है। कृष्ण भगवान की पूजा पाठ करने से मनचाही मनोकामना पूर्ण होगी।

वृश्चिक राशि

दिसंबर 2022 तक का समय वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। किस्मत आपको साथ देगी। सूर्य और शुक्र का गोचर आपको धन लाभ देगा। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो ये समय सही रहेगा। विदेश जाने के योग बन सकते हैं।

पति और पत्नी के बीच रिश्ते सुधार जाएंगे। संतान का सुख मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य करना शुभ होगा। भाग्य साथ देगा। छोटे बड़े अभी काम बिना मेहनत के किस्मत के दम पर होंगे। गाय को रोटी देना और उसकी सेवा करना लाभकारी रहेगा।

धनु राशि

शुक्र और सूर्य का गोचर धनु राशि वालों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। अगले साढ़े तीन महीने आपको पैसों की कोई कमी नहीं होगी। बेरोजगारी का सामना कर रहे लोगों को जॉब मिल जाएगी। पहले से जॉब कर रहे लोगों की तरक्की होगी। नई जॉब के ऑफर भी मिल सकते हैं।

भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। साल के बचे हुए दिन सुख और शांति के साथ बीतेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा हो सकती है। प्रत्येक मंगलवार और शनिवार हनुमान चालीसा पढ़ने से दुख समाप्त हो जाएंगे।

मीन राशि

मंगल और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि वालों को बड़ा लाभ देगा। साल के अंत तक आपकी झोली खुशियों से भर जाएगी। करियर में कई पॉजिटिव बदलाव आएंगे। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल जाएगा।

अटके हुए सभी काम समय पर होंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता हाथ लगेगी। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में आएंगे। पुरानी समयाएं दूर होगी। दुखों का अंत होगा। शिवजी को प्रत्येक सोमवार जल चढ़ाना आपके लिए लाभकारी होगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल