एप डाउनलोड करें

उदयपुर नायक टोला में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीण पानी के लिए जूझने को मजबूर : दुवारिका शर्मा

उदयपुर Published by: paliwalwani Updated Tue, 09 Jun 2026 01:39 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर.

सोनुवा (पश्चिमी सिंहभूम),

सोनुवा प्रखंड के उदयपुर नायक टोला में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव के लोग शुद्ध पेयजल के लिए रोजाना संघर्ष कर रहे हैं। क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था होने के बावजूद ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण उन्हें कुएं एवं अन्य पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

भाजपा युवा नेता दुवारिका शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से लोगों का वंचित रहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार और संबंधित विभाग को इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।

दुवारिका शर्मा ने कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर जनआंदोलन करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से मांग की है कि:

  • - उदयपुर नायक टोला की पेयजल समस्या की तत्काल जांच कराई जाए।
  • - खराब पड़ी जलापूर्ति व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त किया जाए।
  • - ग्रामीणों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
  • - जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

दुवारिका शर्मा ने कहा कि जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next