शोक संदेश : मेनारिया समाज उदयपुर की वयोवृद्व मातृशक्ति श्रीमती सोहनदेवी पानेरी का निधन

विज्ञापन

उदयपुर । मेनारिया ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेन्द्र कुमार पानेरी ने पालीवाल वाणी को बताया कि मेनारिया ब्राह्मण समाज उदयपुर शहर की वयोवृद्ध मातृशक्ति श्रीमती सोहनदेवी पानेरी धर्मपत्नी ब्रह्मलीन श्री नंदलाल जी पानेरी का आज दिनांक 2 अप्रैल 2021 को आकस्मिक स्वर्गवास हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 2 अप्रैल 2021 को निज निवास 214, रावजी का हाटा, सरदारगढ़ की हवेली के पास,पानेरियो का गवाड़ा,उदयपुर (राज.) दोपहर 2 : 15 बजे अशोक नगर, मोक्षधाम जाएगी। आप सर्वश्री सुरेशचंद्र पानेरी, महेशचंद्र पानेरी, नरेंद्र कुमार पानेरी की पूजनीय माताजी एवं राजू पानेरी, लालू पानेरी की दादीजी थी। 

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, पालीवाल ब्राह्मण समाज शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों- राजेन्द्र कुमार पानेरी, चंद्रशेखर मेहता..✍️

 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook