एप डाउनलोड करें

Mahashivratri Special : महाशिवरात्रि पर इन राशिवालों की खुल सकती है किस्मत, जानें कौन हैं वे भाग्यशाली

धर्मशास्त्र Published by: Paliwalwani Updated Mon, 28 Feb 2022 10:13 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष

ये महाशिवरात्रि पर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ योग बनेगा। भगवान शिव के आशीर्वाद से मनोकामना पूरी होगी और कार्य में सफलता प्राप्त होगी। मेष राशि वालों को शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत फलदायी रहेगा।

वृष

वृष राशि के लोगो की  इस महाशिवरात्रि पर काफी समय से मांगी जाने वाली मन की मुराद पूरी हो सकती है। संतान प्राप्ति का योग है।  इस महाशिवरात्रि आप भगवान शिव को बेलपत्र और शमी के पत्ते अर्पित करें।

मिथुन

मिथुन राशि के जातको को महाशिवरात्रि पर शिव कृपा से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।  महाशिवरात्रि के अवसर पर आपको भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र ओम नम: शिवाय का जाप करना चाहिए। जिससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

कर्क

इस साल महाशिवरात्रि पर कर्क राशि के लोगों को शिव कृपा से पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। भगवान शिव आपको भय, रोग, दोष आदि से मुक्ति प्रदान करेंगे। आप भगवान शिव का अभिषेक करें और बेलपत्र अर्पित करें,आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

सिंह

सिंह राशि के जातकों को इस साल महाशिवरात्रि पर विशेष लाभ का योग बन रहा है। यदि आप विवाहित हैं  तो पति-पत्नी साथ में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें, आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।  अब तक चल रही सभी वैवाहिक समस्याएं दूर होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next