एप डाउनलोड करें

भगवान विष्णु की पूजा का बन रहा है शुभ संयोग, इन मंत्रों से करें प्रसन्न

धर्मशास्त्र Published by: Paliwalwani Updated Fri, 02 Dec 2022 12:45 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का 2 दिसंबर 2022 को विशेष संयोग बना है. इस दिन पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की तिथि है. इस दिन शोभ योग का निर्माण हो रहा है. भगवान विष्णु की पूजा का इस दिन उत्तम संयोग बन रहा है. गुरुवार को इन प्रभावशाली मंत्रों का जाप करने से भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते हैं-

भगवान विष्णु की पूजा से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं

मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा करने से लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती हैं. लक्ष्मी जी के प्रसन्न होने से जीवन में धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं. शास्त्रों में लक्ष्मी जी को धन की देवी बताया गया है. इसके साथ ही जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर हैं, उन्हें भी आज की पूजा से लाभ मिलता है. भगवान विष्णु की पूजा से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है.

धार्मिक मान्यता है कि विधि पूर्वक विष्णु मंत्र का जाप मार्गशीर्ष मास में उत्तम माना गया है. मार्गशीर्ष मास को भगवान विष्णु का प्रिय मास माना गया है. इस मास में इन मंत्रों का जाप शुभ फल प्रदान करने वाला माना गया है-

भगवान विष्णु के प्रभावशाली मंत्र

1. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

2. श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।

  हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

3. ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

4. ॐ विष्णवे नम:

5. ॐ हूं विष्णवे नम:

6. ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।  

7.  लक्ष्मी विनायक मंत्र - 

दन्ताभये चक्र दरो दधानं,

कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।

धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया

लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

8- धन-वैभव एवं संपन्नता का मंत्र - 

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। 

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

9. भगवान विष्णु के सरल मंत्र -

ॐ अं वासुदेवाय नम:

- ॐ आं संकर्षणाय नम:

- ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:

- ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:

- ॐ नारायणाय नम:

10. विष्णु के पंचरूप मंत्र -

ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next