एप डाउनलोड करें

जेमिमा रोड्रिग्ज ने रच दिया कीर्तिमान : तेज शतक लगाने वाली तीसरी बल्लेबाज

खेल Published by: paliwalwani Updated Wed, 07 May 2025 05:24 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई सीरीज

मुंबई. भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका में है, जहां पर श्रीलंका, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है। 7 मई 2025 को भारत और साउथ अफ्रीका आमने सामने हैं। भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्ज ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इस शतक के दमपर जेमिमा रोड्रिग्ज ने बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया। वह वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाली तीसरी बल्लेबाज बन गई हैं।

भारत की महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वनडे में शतक लगाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 89 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह भारत की ओर से महिला क्रिकेट में तीसरा सबसे तेज शतक है। इस रिकॉर्ड में उनसे पहले स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर का नाम आता है। स्मृति मंधाना ने इस साल आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ 70 गेंदों में शतक लगाया था, जो सबसे तेज है। वहीं, हरमनप्रीत कौर ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87 गेंदों में शतक बनाया था।

जेमिमा ने अपनी इस पारी में 123 रन बनाए और 15 चौके और 1 छक्का जड़ा। इस शानदार पारी के साथ वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी दूसरी पारी खेलने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गई हैं। इस मामले में पहले नंबर पर स्मृति मंधाना हैं, जिन्होंने 2018 में किंबरली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 136 रन बनाए थे।

जेमिमा की यह पारी ना सिर्फ तेज शतक की सूची में शामिल हो गई है, बल्कि उन्होंने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में भी बड़ी भूमिका निभाई है। भारत ने जेमिमा के शतक के दमपर पर 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337/9 रन बनाए हैं।

भारत के लिए महिला क्रिकेट में सबसे तेज वनडे शतक

70 गेंद – स्मृति मंधाना बनाम आयरलैंड (2025)
87 गेंद– हरमनप्रीत कौर बनाम साउथ अफ्रीका (2024)
89 गेंद – जेमिमा रोड्रिग्ज बनाम साउथ अफ्रीका (2025)
90 गेंद – हरमनप्रीत कौर बनाम ऑस्ट्रेलिया (2017)
90 गेंद – जेमिमा रोड्रिग्ज बनाम आयरलैंड (2025)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next