सहायक कलेक्टर लतिका पालीवाल का स्वागत कर साहित्यिक विषयों पर चर्चा

विज्ञापन

राजसमंद. नवनियुक्त सहायक कलेक्टर आरएएस लतिका पालीवाल का साकेत साहित्य संस्थान की ओर से स्वागत किया गया. संस्थान की ओर से राजसमंद के इतिहास पर केंद्रित प्रकाशित पुस्तिका आरएएस लतिका पालीवाल को भेंट की गई.

आरएएस लतिका पालीवाल ने इस दौरान संस्थान के साथ साहित्य से जुड़े विभिन्न विषयों, समस्याओं, चुनौतियों आदि पर चर्चा की. लतिका पालीवाल ने कहा कि युवाओं को साहित्य से जोड़ने के लिए समग्र प्रयास जरूरी हैं.

इस दौरान संस्थान के सर्वश्री कमल अग्रवाल, दिनेश श्रीमाली, परितोष पालीवाल, लेखराज मीणा, छगन लाल प्रजापत, मदन जोशी आदि मौजूद रहे.

  • पालीवाल वाणी ब्यूरो : देवकिशन पालीवाल, नरेन्द्र पालीवाल
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook