एप डाउनलोड करें

सेंट पॉल्स के बच्चों ने लहराया सफलता का परचम : छात्रों एवं अभिभावकों को बधाई

राजसमन्द Published by: paliwalwani Updated Sun, 19 Apr 2026 03:55 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Annu Rathore रुद्रांजली 

राजसमंद.

राजसमंद रिको एरिया स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा दसवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि स्वरित रेगर ने 95.2के साथ विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लक्षित धाकड़ 90.2के साथ दूसरे स्थान तथा गौरव प्रजापत 90के साथ तीसरे स्थान पर रहे। साथ ही ताहा सयानी 89.6, तमन्ना मादरेचा 89, प्रज्ञा जिंगर 89 , कुशाग्र नागर 88.6,  तनवीर जैन 87.6 आदि विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि कुल 25 विद्यार्थियों ने 80से अधिक अंक हासिल किए हैं और 68 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर अपनी सफलता का परचम लहराया है। 

अभी कुछ विद्यार्थी अपने परिणाम में सुधार के लिए दूसरी बार परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं और यकीनन ही और अधिक अंक अर्जित करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों एवं अभिभावकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई देकर आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next