नागदा ब्राह्मण समाज की समाजसेविका श्रीमती गोकी बाई जोशी का दुःखद निधन

विज्ञापन

बामन हेड़ा । नागदा ब्राह्मण समाज 16 खेड़ा की मदुभाषी, मिलन सार समाजसेविका श्रीमती गोकी पति श्रीकिशन जी जोशी का कल दिनांक 25 सितंबर 2020 शुक्रवार को बामन हेड़ा तहसील नाथद्वारा जिला राजसमंद, राजस्थान में दुखद निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा आज 26 सितंबर 2020 शनिवार दोपहर पश्चात् निज निवास बामन हेड़ा से प्रस्थान होकर मुक्तिधाम पर दाह संस्कार होगा। आप सर्वश्री छगन जोशी, तुलसीराम जोशी, प्रकाश जोशी की पूजनीय माताजी थी। उक्त जानकारी समाजसेवी श्री मोहनलाल जोशी, श्री पुष्कर जोशी ने पालीवाल वाणी को दी। 

● श्रद्वाजंलि : समाजसेविका श्रीमती गोकी जोशी को पालीवाल वाणी समाचार पत्र, नागदा ब्राह्मण समाज, मेनारिया ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

● विशेष आग्रह : जनहित में प्रिय जनों से निवेदन है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Narendra Paliwal-Nanalal Joshi...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook