राजसमंद। ढाका में शुक्रवार को सम्पन्न अंडर-18 एशिया कप हॉकी चैम्पियनशिप में फाइनल मुकाबला जीतकर भारत के एशियाई चैम्पियन बनने पर जिला हॉकी संघ ने हर्ष व्यक्त किया है।
संघ अध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, सचिव जगदीश पालीवाल, कोच धर्मदेव सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एशिया कप में यह उपलब्धि अर्जित करना भारत के लिए गौरव का विषय है। इससे अंडर-18 वर्ग के खिलाडिय़ों का हौंसला और अधिक बढ़ेगा तथा भविष्य में ये खिलाड़ी विश्व कप में भारत का नाम रोशन करेंगे।