एप डाउनलोड करें

तीर्थ नगरी पुष्कर में बागेश्वर धाम की कथा की तैयारिया युद्धस्तर पर, 23 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजन होगा

राजस्थान Published by: paliwalwani Updated Sat, 31 Jan 2026 11:06 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए मेला मैदान में बल्ली पूजन कार्यक्रम

मुख्य अतिथि होंगे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केबिनेट मंत्री सुरेशसिंह रावत, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ओर विधायक अनीता भदेल

पुष्कर.

तीर्थ नगरी पुष्कर में 23 से 25 फरवरी 2026 को निंबार्काचार्य पीठाधीश्व जगद्गुरु परम पूज्य श्री श्रीजी जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित बागेश्वर धाम सरकार पूज्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से होने वाली हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार महाआयोजन होने जा रहा हैं, जिसकी तैयारिया युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं.

इसी के अंतर्गत एक फरवरी रविवार की सुबह 11.30 बजे नए मेला मैदान में कथा स्थल का भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वासुदेव देवनानी जी (माननीय विधानसभा अध्यक्ष), श्री भगीरथ जी चौधरी (सांसद व केंद्रीय मंत्री), श्री सुरेश सिंह रावत जी मंत्री राजस्थान सरकार श्रीमती अनीता भदेल जी (विधायक अजमेर दक्षिण) पूर्व सभापति कमल पाठक पूर्व उप सभापति शिवस्वरूप महर्षि होंगे.

इसके अलावा कार्यक्रम में अनेक संतगण, जनप्रतिनिधि, धर्मप्रेमी एवं सनातन सेवक ,सनातनी योद्धा, कार्यकर्ता, प्रभारी, कोर कमेटी सदस्य एवं धर्मप्रेमी मौजूद रहेंगे. आयोजन समिति के सदस्य गौरीशंकर शर्मा ओर पवन शर्मा ने बताया कि एक फरवरी रविवार की सुबह 11.30 बजे नए मेला कथा स्थल पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेवनानी केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी विधायक अनीता भदेल पूर्व सभापति कमल पाठक पूर्व उपसभापति शिवसरूप महर्षि के सानिध्य में भूमि पूजन एवं बल्ली पूजन का आयोजन रखा गया हैं. इस दौरान कार्यक्रम में अनेक संतगण, जनप्रतिनिधि, धर्मप्रेमी एवं सनातन सेवक ,सनातनी योद्धा, कार्यकर्ता, प्रभारी, कोर कमेटी सदस्य एवं धर्मप्रेमी मौजूद रहेंगे.

  • अनिल सर शिमला पाराशर संपादक बदलता पुष्कर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next