तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

विज्ञापन

कोच्चि. 11 अक्टूबर (भाषा) केरलम में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना यहां नेदुंबस्सेरी हवाई अड्डे के पास देर रात करीब दो बजे हुई, जब तीनों पास की एक दुकान पर चाय पीने के बाद घर लौट रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनके दोपहिया वाहन को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोग तीनों को तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान पलक्कड़ की गोपिका, वायनाड की देविका और कर्नाटक के रहने वाले इजाज के रूप में हुई है।’’

उन्होंने बताया कि हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि कार चला रहे सुहैल को चिकित्सकीय जांच के बाद हिरासत में ले लिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि कार चालक के नशीले पदार्थों के प्रभाव में होने की आशंका है इसलिए उसके रक्त और अन्य नमूने एकत्र किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके टुकड़े दुर्घटनास्थल के आसपास बिखरे पड़े थे।

भाषा तान्या सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए Paliwalwani.com जिम्मेदार नहीं है.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook