मुस्लिम नहीं है, गोली मार दो... आतंकियों का बड़ा हमला

विज्ञापन

आतंकियों का बड़ा हमला, महिला ने रोते हुए बताई पूरी घटना, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों के जवानों की तैनाती

जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले में धर्म के आधार हमले का खुलासा हुआ है. चश्मदीदों ने दावा किया है कि आंतकियों ने पहले नाम पूछा, जैसे ही उन्होंने हिंदू नाम सुना तो उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी

श्रीनगर.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है. बेसराण में आतंकियों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पर्यटक और स्थानीय शामिल हैं. यह हमला अमरनाथ यात्रा शुरू होने से कुछ महीने पहले हुआ है, जिससे सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं.

पहलगाम आतंकी हमले के चश्मदीदों ने अपने दर्द बयां किए हैं. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में एक महिला के पति को गोली मार दी गई. सोशल मीडिया और स्थानीय खबरों के माध्यम से जो वीडियो सामने आई है उसमें एक महिला ने दुःख भरे शब्दों में बताया कि आतंकियों ने उनके पति को केवल इस वजह से गोली मार दी क्योंकि उन्होंने कहा था कि ये मुस्लिम नहीं है.

पहलगाम से आई ताजा तस्वीर में एक महिला लोगों से अपने पति को बचाने की अपील कर रही हैं. इस भावुक अपील ने पूरे देश में सहानुभूति की लहर पैदा कर दी है.

हिंदू नाम सुनते ही दागी गोलियां

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले में घायल हुए लोगों ने बताया कि आतंकवादियों के एक गुट ने सैर-सपाटा के दौरान मैगी खा रहे, सैलानियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. आतंकवादियों ने टूरिस्ट का नाम पूछकर अपनी हैवानियत दिखाई. घायलों और मौके पर मौजूद लोगों ने कैमरे पर बताया है कि आतंकवादियों ने पहले सैलानियों से उनका नाम पूछा और हिंदू नाम सुनने के बाद गोली मार दी.

आतंकी पुलिस की वर्दी में थे

टूरिस्ट को निशाना बनाने वाले कुछ आतंकी पुलिस की वर्दी में थे. इसके चलते स्थानीय लोगों के साथ टूरिस्ट भी आतंकी होने का अनुमान नहीं लगा पाए. यह भी सामने आया है कि 2 से तीन हमलावर पुलिस की वर्दी में थे. घटना के बाद आईजी और डीआईजी समेत तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों से पहले भी नॉन कश्मीरियों को निशाना बनाया गया था.

पहलगाम आतंकी घटना में घायलों की सूची

1. विनो भट्ट, गुजरात

2. माणिक पाटिल

3. रिनो पांडे

3. एस बालचंद्रू, महाराष्ट्र

4. डॉ. परमेश्वर

5. अभिजवन राव, कर्नाटक

6. अभिजावम राव, कर्नाटक

7. संतरू, तमिलनाडु

8. साहसी कुमारी, उड़ीसा

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook