एप डाउनलोड करें

अगर आप भी हैं किसी WhatsApp ग्रुप के एडमिन तो इन 5 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो आपको हो सकती है जेल

अन्य ख़बरे Published by: Paliwalwani Updated Mon, 24 Jan 2022 07:41 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में WhatsApp का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। कोविड महामारी के बाद से व्हाट्सएप का इस्तेमाल ऑनलाइन क्लासेज और ऑफिस के काम के लिए किया जा रहा है। व्हाट्सएप पर कई ग्रुप बनाए जाते हैं। जैसे परिवार, दोस्त और ऑफिस। जिसमें एक एडमिन होता है, जिसके बाद कई राइट्स होते हैं।

वह किसी को ग्रुप में जोड़ सकता है और किसी को हटा भी सकता है, लेकिन उसके कंधों पर कई जिम्मेदारियां भी हैं। जैसे कि अगर ग्रुप में कोई गैरकानूनी काम किया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी ग्रुप एडमिन की ही होती है। ऐसे में ग्रुप एडमिन को पता होना चाहिए कि ग्रुप में किस तरह का कंटेंट शेयर किया जा रहा है। नहीं तो ग्रुप एडमिन को जेल भी हो सकती है। अगर आप भी किसी ग्रुप के एडमिन हैं तो आपको इन 5 बातों का ध्यान रखना चाहिए…

1. कभी शेयर न करें देश विरोधी कंटेंट

यह एडमिन की जिम्मेदारी है कि कोई भी ग्रुप में राष्ट्रविरोधी सामग्री शेयर न करे। इसके चलते ग्रुप एडमिन को जेल भी हो सकती है। उत्तर प्रदेश के बागपत में इस मामले में एक शख्स (ग्रुप एडमिन) को गिरफ्तार किया गया है.

2. न शेयर करें पर्सनल वीडियो या फोटो

बिना अनुमति के व्हाट्सएप ग्रुप पर किसी की भी निजी फोटो या वीडियो शेयर न करें। यह अपराध के दायरे में आता है। इस पर भी कार्रवाई की जा सकती है। चाहे वह एडमिन हो या कोई और।

3. अश्लील सामग्री साझा न करें

ग्रुप में अश्लील सामग्री शेयर करना अपराध के दायरे में आता है। चाइल्ड पोर्नोग्राफी, वेश्यावृत्ति से जुड़े मैसेज शेयर करना अपराध है और ऐसा करने पर यूजर के लिए जेल की सजा का प्रावधान है.

4. हिंसा भड़काने वाली पोस्ट शेयर न करें

अगर कोई ग्रुप पर वीडियो पोस्ट करता है या कोई धर्म का अपमान करता है, तो पुलिस उसे हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर सकती है।

5. फेक न्यूज भी पोस्ट न करें

ऐसा देखा गया है कि कोई भी व्हाट्सऐप पर कुछ भी लिखता और पोस्ट करता है और उसे सर्कुलेट कर दिया जाता है। इसको लेकर एक कानून भी बनाया गया है, जिसके तहत अगर कोई फेक न्यूज या फेक न्यूज चलाने वालों के खिलाफ शिकायत करता है तो अकाउंट बंद कर दिया जाता है।

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next