असम एक्सीडेंट : यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 24 लोगों की मौत

विज्ञापन

गोलाघाट (असम).

असम एक्सीडेंट हाइलाइट्स: गुरुवार को असम के काजीरंगा में एक ट्रक और मिनीबस की टक्कर में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, यह एक्सीडेंट काजीरंगा के पास नेशनल हाईवे-715 पर कोहोरा रेंज में हाथीकुली टी एस्टेट के पास रोंगाजन में हुआ। ट्रक ने बोकाखाट से नागांव जा रही मिनीबस को टक्कर मार दी।

गोलाघाट (असम)। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक के बीच हुई भीषण आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 24 लोगों की जान चली गई। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार को काजीरंगा नेशनल पार्क के पास रोंगाजान इलाके में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते यह इलाका मातम में बदल गया।

गंभीर रूप से घायल 11 लोग जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती

हादसे की गंभीरता को देखते हुए राज्य मंत्री और बोकाखत के विधायक अतुल बोरा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की कमान संभाली और स्थिति का जायजा लिया। मंत्री अतुल बोरा ने जानकारी दी कि इस हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को तत्काल जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज बोकाखत सिविल अस्पताल में चल रहा है।

असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख, प्रशासन को दिए निर्देश

इस भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए लिखा कि काजीरंगा में हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा असम उनके साथ खड़ा है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook