ग्वालियर : कस्बे की आंबेडकर कालोनी में एक महिला ने आत्महत्या के लिए चूहे की दवा खा ली, क्योंकि उसकी सास ने उससे खाना बनाने के लिए कह दिया था। सास के खाना बनाने की कहने पर महिला को गुस्सा आ गया था। जैसे उसके पति को इस बात का पता चला तो वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। लेकिन अस्पताल से महिला को ग्वालियर रैफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार शहर की आंबेडकर कालोनी में रहने वाली राजकुमार भार्गव अपनी पत्नी संजना भार्गव और मां के साथ रहते हैं। राजकुमार और उसकी मां काम पर जाते हैं। गुरुवार को राजकुमार की मां शाम को काम से वापस लौटी तो शाम 6 बजे तक भी खाना नहीं बना था। जिसके चलते उन्होने संजना से खाना बनाने के लिए कहा। जिसके चलते संजना का अपनी सास से विवाद हो गया। विवाद के चलते शुक्रवार दोपहर संजना ने घर में रखी चूहे मारने की दवा दही में मिलाकर खा ली। जब राजकुमार को यह बात पता चली तो वह उसे सिविल अस्पताल ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।