लाडली बहना योजना की 33 वीं किस्त आज होगी ट्रांसफर : 1.25 करोड़ महिलाओं को 1500-1500 रुपये की सौगात देंगे

विज्ञापन

खंडवा. आज आपके खाते में 1500 रुपये आएंगे? मध्य प्रदेश की महिलाओं को आज मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त का पैसा मिलने जा रहा है। लेकिन इससे पहले बड़ा सवाल यह है कि क्या आपको यह लाभ मिलेगा? दरअसल योजना से एक लाख से ज्यादा नाम कम हो चुके हैं।

सीएम मोहन यादव आज खंडवा के पंधाना से लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। वह सिंगल क्लिक के माध्यम से फरवरी महीने की किस्त ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री इसके अलावा भी कई अन्य सौगात खंडवा जिले के लोगों को देंगे।लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त का कार्यक्रम इस बार खंडवा के पंधना में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री दोपहर बाद ही यहां कार्यक्रम में पहुंचेंगे और 1.25 करोड़ महिलाओं को 1500-1500 रुपये की सौगात देंगे।

महाशिवरात्रि से पहले मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को सौगात मिलने जा रही है। सीएम मोहन यादव आज मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी करने वाले हैं। सीएम खंडवा के पंधाना से पैसा ट्रांसफर करेंगे।

लाडली बहना योजना में अब तक 52 हजार करोड़ की राशि जारी

लाडली बहना योजना की यह 33वीं किस्त होगी। इससे पहले अभी तक 32 किस्तें जारी हो चुकी हैं। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से इस योजना के तहत अब तक 52,304 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। आज पात्र महिलाओं के खाते में 1836 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे।

लाडली बहना योजना की लिस्ट में नाम कैसे चेक करें

पिछले महीने लाडली बहना योजना से 1 लाख से ज्यादा नाम काटे जा चुके हैं। आप अपना नाम लाडली बहना के पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकती हैं।

लिस्ट में नाम चेक करने के लिए पोर्टल पर जाएं

यहां 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' पर क्लिक करें

अब अपना समग्र आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर लिखें

आपके खाते का स्टेटस खुल जाएगा

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook