राम मंदिर को मिला सबसे बड़ा दान!, MP के रिटायर्ड IAS दान करेंगे जीवनभर की जमापूंजी

विज्ञापन

भोपाल। यूपी के अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर तेजी से आकार ले रहा है। जिसका 22 जनवरी को उद्घाटन है। मध्यप्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी एस. लक्ष्मीनारायण राम मंदिर को अपनी पूरी कमाई दान करने वाले है। लक्ष्मीनारायण ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से इसकी अनुमति ली थी।

151 किलो की रामचरितमानस स्थापित करवाएंगे

लक्ष्मीनारायण केंद्र सरकार में गृह सचिव के पद पर रहे चुके हैं। वो राम मंदिर में 5 करोड़ रुपए से तैयार की गई 151 किलो की रामचरितमानस स्थापित करवाएंगे। इस महाकाव्य का हर पन्ना तांबे का होगा। जिसे 24 कैरेट सोने में डुबोया जाएगा।

140 किलो तांबा और 7 किलो सोने का इस्तेमाल

इसमें 140 किलो तांबा और 7 किलो सोना लगेगा। इसे बनाने में तीन महीने लगेंगे। लक्ष्मीनारायण इसके लिए अपनी सारी संपत्ति बेचेंगे और बैंक खातों में जमा पूरी रकम निकालकर दान करेंगे। 

ईश्वर ने जो दिया उसे वापस कर रहा हूं

ईश्वर ने मुझे जीवनपर्यंत बहुत कुछ दिया, प्रमुख पदों पर रहा। मेरा जीवन अच्छा चला। रिटायरमेंट के बाद भी खूब पैसा मिल रहा है। दाल-रोटी खाने वाला इन्सान हूं। पेंशन ही खर्च नहीं होती। ईश्वर का दिया हुआ उन्हें वापस कर रहा हूं। दान के नाम पर धन की लूट-खसोट से बेहतर है कि प्रभु के चरणों में उनकी पुस्तक अर्पित कर दूं। -एस.लक्ष्मी नारायणन, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव

एस. लक्ष्मीनारायणन के बारे में

वर्ष 1970 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी

पैतृक निवास- चेन्नई शहर में

जन्म दिल्ली में, वर्तमान निवास दिल्ली में ही

पत्नी सरस्वती (गृहिणी), बेटी प्रियदर्शिनी (अमेरिका में)

पिता सुब्रमण्यम केंद्र सरकार में सचिव, मां लक्ष्मी (गृहिणी)

कई कंपनियों के चेयरमैन की भूमिका रही है।

 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook