एप डाउनलोड करें

Madhya Pradesh Govt Minister : स्कूल में यस मैडम और यस सर नहीं, ‘जय हिंद ’ बोलिए… बीजेपी सरकार के मंत्री

मध्य प्रदेश Published by: Pushplata Updated Fri, 30 Aug 2024 10:07 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Madhya Pradesh: ‘अब सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में यस सर और यस मैडम नहीं चलेगा।’ यह कहना हैके रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह का। विजय शाह ने कहा कि अटेंडेंस के दौरान स्टूडेंट्स को जय हिंद बोलना होगा। जय हिंद बोलने से देश भक्ति का अहसास और जज्बा पैदा होता है। यस सर, यस मैडम बोलने से क्या होता है। जय हिंद बोलने का यह मेरा बयान नहीं है। यह मेरा आदेश है। विजय शाह ने यह बयान बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कही।

जनजाति कार्य विभाग लोक परिसंपत्ति प्रबंधन औरगैस त्रासदी राहत-पुनर्वास मंत्री विजय शाह रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद बुधवार को पहली बार जिले के दौरे पर पहुंचे थे।कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिले में कलेक्टर इस आदेश का पालन कराएंगे। कक्षा 1 से 12वीं तक प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में जन गण मन होना अनिवार्य है। बच्चे स्कूल में रोटेशन से बैठेंगे।

विजय शाह ने आगे कहा कि अब रतलाम जिले के किसी भी स्कूल में स्टूडेंट्स यस सर या यस मैडम नहीं बोलेंगे। अब जय हिंद सर और जय हिंद मैडम बोलेंगे। स्टूडेंट्स जब जय हिंद सर बोलेंगे, तब अपना हाथ खड़ा करके बोलेंगे। स्टूडेंट्स देश भक्ति के जोश और जज्बे से बोलेंगे जय हिंद सर । उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में देशभक्ति की भावना बढ़ेगी। अब जिले के सभी स्कूलों निजी और सरकारी स्कूलों में जय हिंद बोलकर उपस्थित दर्ज करानी होगी।

हरियाणा में भी आया है फैसला

हरियाणा सरकार ने भी ऐसा ही आदेश जारी किया था कि राज्य के स्कूलों में छात्रों को सुबह गुड मॉर्निंग की जगह जय हिंद बोलना होगा। बीते 15 अगस्त से इस फैसले का क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय के आदेश में कहा गया था कि इस कदम का उद्देश्य छात्रों में ‘देशभक्ति औरगौरव की गहरी भावना उत्पन्न करना है।

सुभाष चंद्र बोस ने दिया जय हिंद का नारा

हरियाणा सरकार के आदेश में कहा गया है कि जय हिंद का नारा सुभाष चंद्र बोस ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दिया था। भारत के सशस्त्र बलों ने भी जय हिंद को सलामी के रूप में स्वीकार किया था। सरकार ने कहा है कि स्कूलों में अब गुड मॉर्निंग की जगह जय हिंद का उपयोग किया जाएगा। इससे हर दिन छात्रों को राष्ट्रीय एकता की भावना से प्रेरित किया जा सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next