राजेन्द्र पालीवाल अध्यक्ष, महेन्द्रपाल सिंह व विमला पटेल सचिव मनोनीत

विज्ञापन

रंजन दईया

जोधपुर. डॉएसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के विभिन्न अस्पतालों के अधीन कार्यरत संविदा एवम निविदा नर्सेज अधिकारियों की बैठक 14 जुलाई 2025 को करणी माता मंदिर में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न अस्पतालों से पधारे हुए करीब 100 नर्सेज प्रतिनिधियों ने भाग लिया. 

बैठक में संविदा तथा निविदा नर्सेज की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया तथा यूटीबी नर्सिंग अधिकारियों की विभिन्न तरह की समस्याओं और माँगों के निराकरण हेतु संघर्ष समिति के गठन करने का निर्णय लिया गया. ततपश्चात सर्व सम्मति से यूटीबी संघर्ष समिति का गठन किया गया और समिति के संचालन हेतु कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसमे राजेन्द्र पालीवाल को अध्यक्ष, महेंद्र पाल सिंह व विमला पटेल को सचिव बनाया गया.

समिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश दाधीच, उपाध्यक्ष राहुल राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष चेतन टांक व दिनेश कुमार वैष्णव को बनाया गया, साथ ही लूम्बाराम, महिपाल जाणी तथा मेघराज सिंह को संघर्ष संयोजक का दायित्व दिया गया. 

समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि संविदा तथा निविदा नर्सिंग अधिकारियों को स्थायी करने तथा वर्तमान में कई माँगों के निराकरण हेतु चरणबद्ध रूप से कार्य करने की रूपरेखा तय की गई. जिसके लिए नर्सेज व महासंघ के अन्य संगठनों का सहयोग और मार्गदर्शन लेकर आगामी दिनों में सरकार स्तर पर इस संबंध में प्रयास करने का निर्णय लिया गया. 

समिति का मुख्य उद्देश्य आगामी बजट से पहले पहले स्थानीय तथा प्रदेश स्तरीय राजनीतिक प्रशासनिक संपर्क स्थापित करते हुए नई नर्सिंग अधिकारी भर्ती हेतु प्रयास करना है.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook