निवेश. म्यूचुअल फंड में हर महीने मात्र ₹3000 का निवेश आपको करोड़पति बना सकता है। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) लंबी अवधि में कंपाउंडिंग के जादू से बड़ा फंड बनाने का सबसे बेहतरीन जरिया है। यह उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है जो शेयर बाजार के जोखिम से बचकर छोटी बचत से बड़ी पूंजी बनाना चाहते हैं।
10 साल की SIP का कैलकुलेशन
अगर आप 10 साल तक हर महीने लगातार 3000 रुपये निवेश करते हैं तो
- आपका कुल निवेश: ₹3,60,000
- 12सालाना रिटर्न के हिसाब से आपको कुल ₹6,72,108 मिलेंगे और इसमें लगभग ₹3.37 लाख सिर्फ आपका वेल्थ गेन होगा।
- वहीं 15सालाना रिटर्न की बात करें तो आपको कुल ₹8,35,972 मिलेंगे। और आपकी रिटर्न से कमाई करीब ₹4.75 लाख होगी।
15 साल की SIP का कैलकुलेशन
अगर आप इसी निवेश को 5 साल और जारी रखते हैं, तो कंपाउंडिंग का असली असर दिखना शुरू हो जाता है।
- आपका कुल निवेश: ₹5,40,000
- 12सालाना रिटर्न के हिसाब से आपको कुल फंड ₹15,13,728 मिलेंगे और इसमें लगभग ₹₹8.87 लाख सिर्फ आपका वेल्थ गेन होगा।
- वहीं 15सालाना रिटर्न की बात करें तो आपको कुल फंड ₹18,49,097 मिलेंगे। और आपकी रिटर्न से कमाई करीब ₹13 लाख होगी।
20 साल की SIP का कैलकुलेशन
लंबी अवधि में निवेश टिकाए रखने पर रिटर्न कैसे रॉकेट बन जाता है, वह इस आंकड़े से समझिए:
- आपका कुल निवेश: ₹7,20,000
- इस निवेश की अवधि पर 12सालाना रिटर्न पर आपका कॉपर्स बढ़कर ₹27,59,572 हो जाता है और आपको ₹20 लाख रिटर्न का प्रॉफिट होता है।
- वहीं 15सालाना रिटर्न पर आपका फंड छप्परफाड़ ₹40,81,220 हो जाता है और आपकी रिटर्न से कमाई करीब ₹32 लाख होती है।
कंपाउंडिंग (Compounding) का असली जादू क्या है?
जरा 20 साल के 15रिटर्न वाले कैलकुलेशन पर गौर कीजिए। आपने अपना जेब से पूरे 20 साल में सिर्फ 7.20 लाख रुपये का निवेश किया, लेकिन उस पर आपको ₹32 लाख सिर्फ रिटर्न के तौर पर मिले। इसका सीधा मतलब है कि जितना लंबा आपका निवेश होगा, आपके पैसे पर मिलने वाला रिटर्न उतना ही तेजी से आपके मूलधन (Principal) को बढ़ाएगा।
करें अपनी SIP पर रिटर्न कैलकुलेट
Powered by ToolsForEveryone