विजयवर्गीय बोले - ''हम गरीबों जैसे... सीएम सूट-बूट में...''

विज्ञापन

इंदौर.

इंदौर में अधिकारियों द्वारा चमकाने वाले बयान देने के बाद काबिना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री को लेकर एक बार फिर चुटकी ली है... इस बार तो सीधे सदन में सीएम को 'कैलाश के बोलों' ने घेर लिया... दरअसल आज मप्र विधानसभा ने अपनी स्थापना के 69 वर्ष पूरे किए...

इस मौके पर एक दिवसीय विशेष स्तर विधानसभा में आयोजित हुआ... इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विकास योजनाओं का चिट्ठा सबके सामने रखा... तभी मंत्री विजयवर्गीय ने कहा - मुख्यमंत्री तो सूट-बूट में आ गए और हम मंत्री-विधायक लोग गरीब जैसी वेश-भूषा में हैं... यह सुन सदन में ठहाके लगने लगे... दूसरी ओर, मंत्री विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस ने कहा - ''दिल की बात जुबां पर आ गई...''

(उक्त खबर सामने आने के बाद यह भी कहा जाने लगा - ''यह गरीबी 'स्कूटर काल' से तो बहुत बेहतर है..!?!'')

'कैलाश' पर 'नरेन्द्र' की कृपा कायम!

उधर, हंसी-मजाक के बीच जब समय सीमा खत्म होने के बावजूद कैलाश विजयवर्गीय बोले जा रहे थे तो विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने टोकते हुए कहा - कैलाश जी आप अच्छा बोल रहे हैं, लेकिन समय की सीमा समाप्त हो चुकी... इस पर विजयवर्गीय ने कहा - अध्यक्ष महोदय मुझे आज आपकी विशेष कृपा की जरूरत है, क्योंकि मेरी एक हफ्ते की तैयारी है...

इस पर अध्यक्ष महोदय को कहना पड़ा - कृपा अब पर्याप्त हो चुकी और मुझे आपको टोकना पड़ा... तत्पश्चात मंत्री विजयवर्गीय कहते हैं - ''अध्यक्ष महोदय, मैं निर्मल बाबा से मिलकर आया हूं, उन्होंने कहा कि आपके ऊपर आज के दिन विधानसभा अध्यक्ष महोदय की विशेष कृपा बनी रहेगी...'' यह सुन तोमर भी हंसने लगे...

(वैसे मंत्री जी के ऊपर 'अन्य बाबाओं' की कृपा भी होगी..?)

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook