इंदौर. श्री लक्ष्मीनारायण मंडल, ग्राम बड़ा भाणूजा के बैनर तले आयोजित महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही. बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन एवं आगामी सामाजिक गतिविधियों को सशक्त दिशा प्रदान करना रहा.
जहाँ संगठन में एकता, सहयोग और सेवा की भावना होती है, वहीं विकास और प्रगति के नए द्वार खुलते हैं, संगठन की मजबूती ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं. इसी प्रेरणादायक संदेश के साथ श्री लक्ष्मीनारायण मंडल ग्राम. बड़ा भाणूजा, इंदौर की एक महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन संपन्न हुआ.
बैठक में मंडल के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं युवा साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही. बैठक का उद्देश्य श्री लक्ष्मीनारायण मंडल ग्राम. बड़ा भाणूजा को और अधिक सशक्त, संगठित एवं विकासशील बनाने हेतु नई कार्यकारिणी का गठन करना रहा. बैठक के दौरान विस्तृत विचार-विमर्श, सुझावों एवं मंडल के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी एवं मार्गदर्शक मंडल का गठन किया गया.
कार्यकारिणी सदस्यों में : सर्व श्री यशवंत गोविंद पुरोहित (जस्साभाई), ज्ञानेंद्र बंसीलाल पुरोहित, योगेश शंकरलाल पुरोहित, सचिन रामचंद्र पुरोहित, हेमंत छगनलाल पुरोहित, पंकज सुरेश सुरावत, प्रेमशंकर नवलराम पुरोहित, कन्हैयालाल गोपाल पुरोहित, विवेक भगवान पुरोहित, दुर्गाशंकर मोहनलाल पुरोहित, कमल मोहनलाल पुरोहित को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दायित्व प्रदान किया गया.
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्री देवीलाल पिता काशीराम पुरोहित के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव, सरल व्यक्तित्व, सेवा भावना एवं नेतृत्व क्षमता से श्री लक्ष्मीनारायण मंडल ग्राम. बड़ा भाणूजा को नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी.
अध्यक्ष पद पर श्री देवीलाल जी पुरोहित ने दिया संदेश में कहा नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर चलने, संगठन को मजबूत बनाने और सेवा भाव से कार्य करने की एक बड़ी जिम्मेदारी हैं. श्री देवीलाल काशीराम पुरोहित के नेतृत्व में श्री लक्ष्मीनारायण मंडल ग्राम. बड़ा भाणूजा एकता, विकास और नई सोच के साथ निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होगा.
और अंत मे श्री हरीश राधाकृष्णजी पुरोहित ने अपने निवास स्थान पर उपस्थित सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया और बैठक का समापन श्री लक्ष्मीनारायण मंडल ग्राम. बड़ा भाणूजा की निरंतर उन्नति, संगठन की मजबूती एवं आपसी भाईचारे की मंगलकामनाओं के साथ किया गया.