एप डाउनलोड करें

सेवा’ के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज माई मंगेशकर में रंगारंग उत्सव : इला बहन पर प्रकाशित विशेषांक का लोकार्पण भी होगा

इंदौर Published by: sunil paliwal-Anil paliwal Updated Sun, 01 May 2022 03:30 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर : स्वाश्रयी महिला सेवा संघ के तत्वावधान में रविवार 1 मई 2022 को ‘सेवा आंदोलन’ के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दोपहर 2  बजे से माई मंगेशकर सभागृह में रंगारंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। ‘सेवा’ म.प्र. की महामंत्री शिखा जोशी ने बताया कि इस मौके पर सेवा आंदोलन की प्रणेता इला बेन के जीवन वृत्त पर सेवा के मुख पत्र ‘अनुसूया’ के विशेषांक का लोकार्पण ‘सेवा’ म.प्र. की संस्थापक मनोरमा जोशी करेंगी। इला बेन की प्रेरक जीवन गाथा पर आधारित स्लाइड शो का प्रदर्शन भी होगा। उत्सव में राज्य के 10 जिलों की 700 से अधिक सदस्य बहनें भी शामिल होंगी। धार जिले के आदिवासी नर्तक दल की बहनें भगोरिया एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी देंगी। सेवा आंदोलन की प्रणेता इला बेन, सेवा भारत की अध्यक्ष रेनाना बेन भी जूम  के माध्यम से इस उत्सव से जुड़ेंगी। ‘सेवा’ वर्तमान में 6 लाख सदस्यों के साथ म.प्र. में गरीब श्रमजीवी महिलाओं के साथ कार्यरत है।   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next