sunil paliwal-Anil Bagora
इंदौर. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कल होने वाली नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल के संबंध में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले संबोधन में जानकारी दी, की वर्तमान राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश के पांच नगरों क्रमशः इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में कल मॉकड्रिल होगी.
कल सांय 4.00 बजे से सायरन के माध्यम से खतरे की सूचना, ब्लैकआउट, प्रमुख अधो संरचनाओं को सुरक्षित रखने, दुर्घटना की स्थिति में घायलों को सुरक्षित निकालने जैसी गतिविधियों की ड्रिल की जाएगी.
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि इस संबंध में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं.
ज्ञात हो कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर 7 मई 2025 को देश भर के 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित होगी. इसमें मध्यप्रदेश के पांच नगरों क्रमशः इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में मॉकड्रिल होगी.
यह मॉक ड्रिल देश के 244 चिन्हित जिलों में आयोजित की जाएगी। सरकार का लक्ष्य सिविल डिफेंस की तैयारियों को और मजबूत करना है। बता दें कि आखिरी बार भारत में इस तरह की आखिरी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी।
पोर्ट ब्लेयर, हैदराबाद, विशाखापत्तनम, आलोग, इटानगर, तवांग, हायूलिंग, बोंगईगांव, डिबरुगढ़, डुबरी, गोलपारा, जोरहट ,शिवसागर, तिनसुकिया, तेजपुर, डिगबोई, डिलियाजन, गुवाहाटी, रंगिया नामरुप, नजिरा, नॉर्थ लक्ष्मीपुर, नुमालीगढ़, बरौनी,कटिहार, पटना, पुर्णिया, चंडीगढ़, दुर्ग, दादरा, दमन, दिल्ली, बालासोर, कोरापुट, भुवनेश्वर, गोपालपुर, हिराकुंड, पाराडीप, राउरकेला, पुड्डचेरी,अमृतसर, भटिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बरनाला, अदहमपुर, बाकरा नंगल, हलवारा, कोटकापुर, बटाला, मोहाली, अबोहर, अजमेर, अलवर ,बारमेर, भरतपुर, बिकानेर, बुंदी, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, नल, सुरतगढ़, अबू रोड, नासिराबाद, भिवारी, इलाहाबाद, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर,वाराणसी, मुगलसराय,सरसावा, बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर, बेगूसराय, बोमडीला, डरांग, गोलाघाट, भदरक, डेनकनाल, जगतसिंहपुर, केंद्ररपुर
जंग के सायरन किसी भी आपदा या आपातकालीन स्थिति में लोगों को सतर्क करने के लिए बजाए जाते हैं। यह एक तेज आवाज वाला चेतावनी प्रणाली है, जिसकी आवाज काफी तीव्र होती है। इन सायरनों की आवाज 2 से 5 किलोमीटर की दूरी तक सुनाई दे सकती है और यह 120-140 डेसिबल तक की ध्वनि उत्पन्न करते हैं। इनकी आवाज में एक खास लय होती है - यह धीरे-धीरे तेज होती है और फिर धीरे-धीरे कम होती है।
ये सायरन मुख्य रूप से सरकारी भवनों, प्रशासनिक कार्यालयों, पुलिस मुख्यालयों, फायर स्टेशनों, सैन्य ठिकानों, शहर के बड़े बाजारों और भीड़भाड़ वाली अन्य जगहों पर लगाए जाएंगे।
इस मॉक ड्रिल में जिला अधिकारी, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, सिविल डिफेंस वार्डन, पुलिसकर्मी, होम गार्ड्स, कॉलेज और स्कूल के छात्र, नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC), नेशनल सर्विस स्कीम (NSS) और नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) के सदस्य शामिल होंगे।।