एप डाउनलोड करें

संस्था मां रूप कुंवर शिक्षण सामाजिक सेवा संस्था ने पित्र पर्वत से प्रारंभ किया पौधारोपण अभियान

इंदौर Published by: विशाल पुरोहित-आशीष बागोरा Updated Sat, 19 Sep 2020 03:04 AM
विज्ञापन
संस्था मां रूप कुंवर शिक्षण सामाजिक सेवा संस्था ने पित्र पर्वत से प्रारंभ किया पौधारोपण अभियान
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर । मेनारिया ब्राह्मण समाज इंदौर के सक्रिय समाजसेवी, इंका नेता, संस्था मां रूप कुंवर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गिरीश जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि संस्था मां रूप कुंवर के तत्वाधान में पित्र पर्वत से पौधारोपण अभियान प्रारंभ किया। संस्था ने 101 फलदार पौधे लगाने का लिया संकल्प लिया। संस्था मां रूप कुंवर शिक्षण सामाजिक सेवा संस्था द्वारा पित्र पर्वत पर पित्रेश्वर हनुमान मंदिर से पौधारोपण अभियान प्रारंभ किया। संस्था सचिव श्री विनोद मेहता ने बताया कि संस्था द्वारा शहर के धार्मिक स्थलों के आसपास और उद्यानों में संस्था द्वारा 101 पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण अभियान का शुभारंभ पिताश्री श्री भंवरलाल मेनारिया के द्वारा प्रारंभ किया गया। संस्था द्वारा पौधारोपण के साथ-साथ अधिक मास में शहर में तुलसी के पौधे वितरण का अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान न केवल पौधे लगाए, बल्कि लोगों को पौधे लगाने के लिए भी जागरूक किया। जिनमें अमरूद, जामुन व नीम के पौधे शामिल हैं। पौधारोपण में सर्वश्री गोपाल जोशी, निलेश जोशी, रवि मेहता, मल्हार आश्रम मैराथन कोच हर्ष जोशी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरों- विशाल पुरोहित-आशीष बागोरा...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next