Indore news : आज दशहरा मैदान पर असत्य के प्रतीक रावण का होगा पुतला दहन

विज्ञापन

इंदौर. आज विजयादशमी के महापर्व पर 111 फीट का रावण का पुतला दहन के लिए तैयार है. दशहरा महोत्सव समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाडीया एवं अध्यक्ष पिंटू जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि रावण का पुतला आज दशहरा मैदान पर दहन के लिए पूरी तैयारी के साथ खड़ा हो गया है.     

कलाकार प्रवीण हरगाँवकर और उनकी टीम द्वारा अनंत चतुर्दर्शी से रावण का पुतला की तैयारी करना शुरू कर देते है, तब जाकर विजयादशमी के पूर्व यह तैयार होता है. दशहरा मैदान पर 250 फीट लंबी लंका का निर्माण भी किया गया है. आज शनिवार 12 अक्टुम्बर 2024 की शाम को 7 बजे दोनों का दहन होगा. 

रावण दहन कार्यक्रम में पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह,पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृपाशंकर शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा, पूर्व अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव आदि नेता शामिल होंगे।

रावण दहन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook