Indore News : सीखी अत्याधुनिक मीटर टेस्टिंग की बारीकियां

विज्ञापन

इंदौर.

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह के मार्गदर्शन में मीटर टेस्टिंग से जुड़ी शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों, कर्मचारियों का दो दिवसीय ट्रेनिंग सह कार्यशाला सत्र एलटीएमटी लेब पोलोग्राउंड इंदौर में आयोजित हुआ। 

इसमें स्मार्ट एवं गैर स्मार्ट मीटरों के अत्याधुनिक तरीके से परीक्षण की जानकारी दी गई। इस आयोजन में मुख्य अभियंता श्री रवि मिश्रा, अधीक्षण अभियंता श्रीमती सुषमा गंगराड़े, श्री सुधीर आचार्य, श्रीमती कीर्ति सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री संतोष रैकवाल, श्री आशीष वासनिक के साथ ही विषय विशेषज्ञ श्री कार्तिकेय शर्मा, श्री राजेश वर्मा, श्री हरिओम नागर का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook