इंदौर. शहर में अग्रवाल समाज की सबसे पुरानी एवं प्रतिष्ठित संस्था श्री अग्रसेन महासभा के संचालक मंडल के निर्विरोध चुनाव में राजेश जिंदल अध्यक्ष एवं अनूप सिंघल मानद सचिव निर्वाचित हुए।
निर्वाचन अधिकारी उमाकांत गर्ग एवं सहयोगी महेश बंसल, राजेश अग्रवाल तथा सतीश मंगल ने बताया कि अन्य पदाधिकारियों में अशोक अग्रवाल (तेल) उपाध्यक्ष, त्रिलोकचंद्र अग्रवाल (धरमपुरी वाले) कोषाध्यक्ष तथा अजय कैलाशचंद्र सह सचिव चुने गए। कार्यकारिणी में सर्वश्री अजय मोतीलाल अग्रवाल, अनिल गर्ग (विद्या भवन), आशीष प्रह्लाद दास अग्रवाल, ओम अग्रवाल (कोल), प्रकाश भोलाराम अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल (बब्बूजी), उमेश गोपालदास, विनोद नागोरी, संजय सूरजमल अग्रवाल, विनोद सिंघानिया एवं विकास गोयल चुने गए।
नए संचालक मंडल के पदाधिकारियों को वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), प्रेमचंद गोयल, टीकमचंद गर्ग, विष्णु बिंदल, मोहनलाल बंसल, पीडी अग्रवाल कांट्रेक्टर, अरुण आष्टावाले, सीए एसएन गोयल एवं राजेश बंसल पम्प ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए चुनाव अधिकारी उमाकांत गर्ग के प्रति आभार व्यक्त किया है।